बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञानसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मनोविच्छेदी पहचान विकृति के लक्षणों तथा कारणों पर प्रकाश डालिए।
अथवा
मनोविच्छेदी विकृति पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
मनोविच्छेदी पहचान विकृति (Dissociative Identity Disorder or DID) में एक ही व्यक्ति में दो या दो से अधिक भिन्न व्यक्तित्व अवस्थाएँ पायी जाती हैं। इस प्रकार के रोगी में व्यक्तित्व विभाजन के अतिरिक्त कुछ अन्य लक्षण निम्नलिखित हैं-
1. विषाद (Depression ),
2. बार्डर रेखीय व्यक्तित्व (Border Line Personality),
3. कायरूप विकृति (Somatization Disorder)|
मनोविच्छेदी पहचान विकृति के कारण - इसके प्रमुख तीन कारण हैं-
1. DID का सबसे बड़ा कारण बाल्यावस्था में हुआ दुर्व्यवहार विशेषकर लैंगिक दुर्व्यवहार (Sexual abuse) है।
2. कलूफ्ट (1991) के अनुसार जब व्यक्ति यह पाता है कि वह अपनी सांवेगिक समस्याओं से निपटने के लिए वह आत्म सम्मोहन के माध्यम से नया व्यक्तित्व सृजन करने में सफल हो जाता है।
3. आत्मसम्मोहन का गुण होने के कारण विशेषकर लड़कियाँ अपने व्यक्तित्व को कई स्वतन्त्र पहचान की अवस्था में आसानी से बाँट लेती हैं।
|