बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञानसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
0 5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 मनोविज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मानसिक विकारों के विभिन्न लक्षणों को इंगित कीजिए।
उत्तर-
मनोवैज्ञानिकों ने मानसिक विकार के विभिन्न लक्षणों को सूचीबद्ध किया है, जो निम्नलिखित हैं-
1. व्यवहार में परिवर्तन होना, अस्पष्ट व्यावहारिक गतिविधियाँ होना, व आचानक मूड परिवर्तन अस्थिर व्यक्तित्व का होना।
2. व्यक्ति का ये सोचना कि हर कोई व्यक्ति बस उसी को पकड़ रहा है। हर समय थका सा महसूस होना। अपने आपको बेकार और असहाय महसूस करना। कभी-कभी व्यक्ति शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन शुरू कर देता है।
3. अपने आस-पास के लोगों के साथ हिंसा प्रदर्शित करना।
4. व्यक्ति में तनाव का उच्च स्तर होना।
5. हर समय उदासी व्यक्त करना। किसी भी कार्य या परिस्थिति में समायोजन स्थापित न कर पाना।
6. सेक्स ड्राइव में परिवर्तन होना।
|