बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 गृह विज्ञान बीए सेमेस्टर-4 गृह विज्ञानसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 गृह विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर
स्मरण रखने योग्य महत्वपूर्ण तथ्य
सी. एल. लायड के अनुसार - “संचार ही मानव समाज की संचालन प्रक्रिया को सम्भव बनाता है।"
अरस्तू का संचार प्रारूप मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित है।
फ्रैंक ई. एक्स का संचार प्रारूप नृत्य प्रारूप कहलाता है।
लासवेल मॉडल '5 क' नाम से भी जाना जाता है।
केनेथ ब्रूक ने संचार प्रक्रिया के पाँच तत्व बताये हैं।
एस. एम. सी. आर. ई. मॉडल सूपे ने दिया है।
समाचार-पत्र, सिनेमा, रेडियो आदि जन संचार के माध्यम हैं।
संचार को अंग्रेजी भाषा में 'Communication' कहा जाता है 'Communication' शब्द लैटिन भाषा के शब्द 'Communis' से बना है। प्रभावी सम्प्रेषण संक्षिप्त, अर्थपूर्ण एवं शिष्ट होना चाहिए।
सन्देश सरल, प्रभावशाली एवं व्यावहारिक होना चाहिए।
'Audience' शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द 'Audie' से हुई है।
नीति नियोजक अथवा निर्णयकर्त्ता को उच्चस्तरीय श्रोता में शामिल किया जाता है।
संचार का दूसरा तत्व सन्देश है।
संचार प्रक्रिया में स्रोत का मुख्य स्थान है।
अंगीकरण प्रक्रिया की पाँच अवस्थाएँ हैं।
ओ. पी. धामा के अनुसार - "संचार से अर्थ है ज्ञान, विचार, सूचनाओं और भावों का ऐसा आदान-प्रदान जो व्यक्तियों के मध्य सम्पन्न होता है।"
विश्व की पहली छपी पुस्तक 'बाइबिल' है।
फोटोग्राफी का आविष्कार 19वीं सदी में हुआ।
'रेडियो कार्पोरेशन ऑफ अमेरिका' की स्थापना 1939 में हुई थी।
आकाशवाणी के दिल्ली केन्द्र से प्रसारण 1936 में प्रारम्भ हुआ।
श्री एस. कैडी का कथन है - "आज के युग में लाभकारी विचारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाने से अधिक आवश्यक एवं लाभकारी काम दूसरा कोई अन्य नहीं है। अनुसंधान केन्द्रों पर हुई नई खोजों का महत्व कुछ भी नहीं रह जाता है, यदि वह जरूरतमंद लोगों के पास नहीं पहुँचती है"
सर्वप्रथम टेलीविजन कार्यक्रम का नियमित प्रसारण ब्रिटेन में हुआ था।
सर्वप्रथम टेलीविजन का रंगीन प्रसारण अमेरिका में हुआ था।
भारत में टेलीविजन का प्रसारण यूनेस्को की मदद से शुरू हुआ था।
भारत में टेलीविजन का प्रसारण 15 सितम्बर, 1959 को शुरू हुआ।
बी. बी. सी. की स्थापना 1922 में हुई थी।
भारत की पहली फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चन्द्र' है ।
भारत की प्रथम बोलती फिल्म 'आलमआरा' है।
भारत की प्रथम रंगीन फीचर फिल्म 'किसान कन्या' है।
विश्व में सबसे ज्यादा फिल्मों का निर्माण भारत देश में होता है।
सन् 1916 में सर्वप्रथम अमेरिका में रेडियो पर समाचार का प्रसारण हुआ ।
भारत में रेडियो का नियमित प्रसारण 23 जुलाई, 1927 को शुरू हुआ था।
भारत में निर्मित पहली रंगीन फिल्म 'किसान कन्या का निर्देशन अर्देशिर इरानी ने किया था।
फिल्म 'राजा हरिश्चन्द्र' का निर्माण दादा साहेब फाल्के ने किया था।
वाष्पचालित प्रिंटिंग प्रेस का निर्माण फ्रेडरिक कोपनिंग ने किया था।
|