बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 भूगोल बीए सेमेस्टर-4 भूगोलसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-4 भूगोल - सरल प्रश्नोत्तर
स्मरण रखने योग्य महत्त्वपूर्ण तथ्य
वैश्वीकरण एक जटिल आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रक्रिया है।
वैश्वीकरण में वैश्विक अन्तर्सम्बद्धता का त्वरित विचार, सम्बन्ध और सम्पर्क, चिरस्थाई सांस्कृतिक अन्तः क्रियाओं और विनिमय पर बल दिया जाता है।
वैश्वीकरण के बारे में विभिन्न विद्वानों के भिन्न-भिन्न मत हैं।
वैश्वीकरण राज्यों के मध्य वस्तुओं, मानवीय संसाधनों, सूचनाओं, तकनीकों, पूँजी आदि का खुला आदान-प्रदान है।
यह सहयोग, पारस्परिक निर्भरता तथा पारस्परिक सम्बन्धों को व्यवहार में बदलने की प्रक्रिया है।
विकासशील देशों में भूमंडलीकरण खाद्यानों एवं अन्य कई निर्मित वस्तुओं के उत्पादकों को प्रभावित करता है।
बाहर के देशों की निर्मित वस्तुओं के प्रवेश से स्थानीय उद्योगों को खतरा बढ़ जाता है।
जन्मदिन, महिला दिवस समारोह, फास्ट-फूड रेस्तरांओं की बढ़ती संख्या और कई अन्तर्राष्ट्रीय त्यौहार भूमंडलीकरण के प्रतीक हैं।
वैश्वीकरण के द्वारा विभिन्न राष्ट्रों की व्यापारिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
वैश्वीकरण के कारण विभिन्न राष्ट्र एक-दूसरे के निकट आते हैं।
वैश्वीकरण प्रक्रिया से नैतिक मूल्यों में गिरावट आती है।
वैश्वीकरण के प्रभाव के कारण कृषि क्षेत्र में सबसे कम लाभ हुआ।
वैश्वीकरण के बाद डेयरी उत्पादों का उद्योग विदेशी प्रतिस्पर्धा से प्रभावित हुआ।
बाह्य व्यापार वैश्वीकरण को बढ़ावा देता है।
वैश्वीकरण एक बहुआयामी अवधारणा है।
"राज्य की ताकत में इजाफा हुआ है" - वैश्वीकरण का राजनीतिक प्रभाव है।
भूमंडलीकरण आर्थिक क्षेत्रों को समाहित करता है।
वैश्वीकरण से सबसे अधिक प्रभावित निर्धन हुए।
भूमंडलीकरण उदारवाद विचारधारा पर टिका है।
विश्व व्यापार संगठन विदेशी निवेश और विदेशी व्यापार के उदारीकरण पर जोर देता है। सरकार ने भारत में निवेश की बाधाओं को 1991 में दूर किया।
एसईजेड का पूर्ण रूप विशेष आर्थिक क्षेत्र है।
मोटर्स का पहला संयंत्र भारत में चेन्नई में स्थापित किया गया था।
MNC एक कम्पनी है जो एक से अधिक देशों में स्वामित्व का नियंत्रण करती है।
अतीत में देशों को जोड़ने वाला मुख्य माध्यम व्यापार था।
|