बी ए - एम ए >> बीए बीएससी बीकाम सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा और योग बीए बीएससी बीकाम सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा और योगसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए बीएससी बीकाम सेमेस्टर-4 शारीरिक शिक्षा और योग - सरल प्रश्नोत्तर
अध्याय - 6
जीवन शैली : अर्थ, परिभाषा, महत्व,
प्रभावित करने वाले कारक तथा
स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने में
शारीरिक गतिविधि की भूमिका
(Lifestyle : Meaning, Definition,
Importance, Factors Affecting and
Role of Physical Activity in
Maintaining a Healthy Lifestyle)
(Meaning of Healthy Lifestyle)
स्वस्थ जीवन शैली है अच्छा पोषण, शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ शरीर जो आपको स्वस्थ' जीवन शैली की ओर ले जाता है। इसके लिए हमें अपने लिए कई ठोस नियम तैयार करने होते हैं, जैसे- फास्ट फूड न खाना, चीनी से बनी चीजों का सेवन कम-से-कम करना, सोने के समय को सही रखना, रोजाना व्यायाम करना, चिंताओं से दूर रहना आदि। क्योंकि आप तभी स्वस्थ हो सकते हैं जब आप इन सबको अपनाएँगे। जरूरी नहीं कि आप इनमें बदलाव न करें। आप अपने हिसाब से इसमें बदलाव कर सकते हैं लेकिन उतना करें जितना हो पाए। बदलाव ही प्रकृति का नियम है लेकिन वो समय रहते हो जाए तो ज्यादा अच्छा होता है। हर किसी एक्टिविटी को करने के लिए सही समय का चयन करें।
एक स्वस्थ जीवन शैली केवल आहार और व्यायाम नहीं है। आज हम एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के घटकों और संतुलित जीवन जीने के लिए यह कैसे महत्त्वपूर्ण है, इसके बारे में जानेंगे। सामान्य तौर पर, अधिकांश इस बात से सहमत होंगे कि एक स्वस्थ व्यक्ति धूम्रपान नहीं करता है, स्वस्थ वजन पर है, संतुलित स्वस्थ आहार खाता है, सकारात्मक सोचता है, आराम महसूस करता है, नियमित रूप से व्यायाम करता है, अच्छे सम्बन्ध रखता है, और एक अच्छे जीवन संतुलन से लाभ उठाता है।
नीचे कुछ परिभाषाओं द्वारा स्वस्थ जीवन शैली का परिचय दिया जा रहा है। ध्यान से पढ़िए-
द अमेरिकन हेरिटेज डिक्शनरी ऑफ द इंग्लिश लैंग्वेज में एक परिभाषा कहती है - "जीवन का एक तरीका या जीने की शैली जो किसी व्यक्ति या समूह के दृष्टिकोण और मूल्यों को दर्शाती है।"
(Definition of a Healthy Lifestyle)
1946 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य को केवल बीमारी की अनुपस्थिति नहीं मानसिक, शारीरिक और सामाजिक कल्याण की एक 'पूर्ण स्थिति' के रूप में परिभाषित किया है।
विकिपीडिया एक जीवन शैली को एक व्यक्ति के जीवन जीने के तरीके के रूप में परिभाषित करता है। इसमें सामाजिक सम्बन्धों, उपभोग, मनोरंजन और पोशाक के पैटर्न शामिल हैं। एक जीवन शैली आम तौर पर किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण, मूल्यों या विश्वदृष्टि को भी दर्शाती है। एक स्वस्थ जीवन शैली को आमतौर पर 'संतुलित जीवन' के रूप में वर्णित किया जाता है जिसमें व्यक्ति 'बुद्धिमान विकल्प' बनाता है।
(Healthy Lifestyle Routine)
दिनचर्या का सुधार आपको स्वस्थ और अच्छा जीवन दे सकता है। क्योंकि इससे आपका शरीर खुलता है, और आप ताजगी भरा महसूस करते हैं। जिसकी जरूरत आज के समय में सबसे ज्यादा है क्योंकि ये भागती-दौड़ती जिंदगी आपको सबकुछ सिखाती है लेकिन अच्छा जीवन जीना नहीं सिखाती। क्योंकि आपके पास आपके लिए इतना समय नहीं होता कि, आप अपनी जीवन शैली पर ध्यान दे सकें। इसलिए जितना हो सके उसे सुधारें तभी आपका जीवनयापन अच्छे से हो पाएगा।
आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम का समय, खाने का सही समय, रहन-सहन का तरीके पर ज्यादा ध्यान देंगे तो आपका इसका असर जल्द ही अपने ऊपर देखने को मिलेगा। जिसके बाद आपको खुद लगेगा कि, इससे हम अपने आप में सुधार ला सकते हैं।'
(Healthy Diet for Healthy Lifestyle)
भोजन कम खाना या न खाना डाइटिंग नहीं है। आमतौर पर लोगों का मानना है कि मोटे होने का कारण केवल भोजन है, जोकि बिल्कुल गलत है। खाना की अपनी एक अलग जरूरत है। वजन कम करने के लिए नियमित व्यायाम और योगा के साथ आहर भी जरूरी है। लेकिन इसका मतलब भूखा रहना या बिल्कुल गलत है। शारीरिक श्रम करने वाले शरीर को एक हेल्थी डाइट भी बहुत जरूरी होती है। अगर आप किसी भी तरह का वर्कआउट करते हैं, लेकिन डाइट अच्छी नहीं लेते हैं, तो थोडे. समय में आपको कमजोरी आने लगेगी और अन्य परेशानियाँ भी होने लगेंगी। किसी भी शरीर में बीमारी बोलकर नहीं आती, लेकिन हम जैसा अपने शरीर के साथ करेंगे वैसा ही हम पाएँगे। अगर ऊटपटांग खाना खाएँगे तो शरीर भी कुछ समय बाद आपको अंदर से बीमार करते जाएगा। हेल्थी डाइट लेने से आप जीवन के हर पड़ाव में स्वस्थ रहेंगे। बड़ी-से-बड़ी बीमारी से लड़ने की शक्ति आपको मिलेगी।
(Importance of Healthy Lifestyle)
हमारे बड़े-बुजुर्ग अक्सर हमें समय पर सोने, पौष्टिक भोजन खाने और रोजाना समय पर जागना। गाड़ी और दोपहिया वाहन में न घूमने के बजाए वो हमें पैदल चलने की सलाह देते थे।
हालाँकि हम उनकी बातों को नकारात्मक अस्वास्थ्यकर दिनचर्या का पालन करते थे जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा पड़ता था। लेकिन आज लगता है कि वो जो भी सुझाव देते थे वो एकदम सही था। एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। स्वस्थ आदतों की ओर रुख करने की आवश्यकता पर इन दिनों काफी ध्यान भी दिया जा रहा है।
(Benefits of Healthy Lifestyle)
आपको बता दें कि एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने से निम्न लाभ होते हैं-
यह आपको अधिक संगठित और आपको तंदरुस्त बनाता है।
यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है और सारी बीमारियों से दूर रखता है।
तनाव मुक्त रहने का ये एक आसान और अच्छा तरीका है। .
यह सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
ये हमारे परिजनों को हमारे और करीब लाता है।
धूम्रपान, शराब पीना, जंक फूड जैसे अस्वास्थ्यकर कामों में शामिल होने से बचाता है।
साथ ही टीवी स्क्रीन पर बहुत अधिक समय बिताने से कई गंभीर बीमारियाँ जन्म ले सकती हैं यह उनसे बचने में भी मदद करता है।
(Choices of Healthy Lifestyle)
हम यह जानते हैं कि तेजी से चलने वाली जीवन शैली ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकती। यदि हम योगाभ्यास पर ध्यान दें तो हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। लेकिन हम अपनी आदतों से बाज नहीं आते जिसके कारण हम कभी भी स्वस्थ जीवन की ओर नहीं बढ़ पाते । स्वस्थ जीवन शैली के लिए यहाँ हमारे पास कुछ विकल्प हैं-
ताकत से भरा हुआ, स्वस्थ और पौष्टिक भोजन खाएँ।
परिवार एवं मित्रों के संग, गुणवत्तापूर्ण समय बताएं।
स्वयं के साथ कुछ समय बिताएँ, इसके लिए चाहे आप बगीचे में शांति से घूमे। ताकि आपके मन को सुकून मिले।
अपने अस्त-व्यस्त जीवन को सुधारें और जो कार्य आप कर सकते हैं उन्हें अपने आप स्वयं करें, मशीनों की मदद न लें।
(What is Healthy Lifestyle Promotion Day?)
स्वस्थ जीवन शैली प्रोत्साहन दिवस वो चीज है जिसके जरिए आप लोगों को प्रोत्साहित कर सकते हैं, अच्छी जीवन शैली जीने के लिए। इसलिए इसके लिए भी एक दिवस मनाया गया है। यह हर महीने कोई भी दिन हो सकता है, यानी इसके लिए कोई दिन निर्धारित नहीं है इसे आप कभी भी मना सकते हैं। इस दिन लोगों को ये बताया जाता है कि, आप किस तरह अपनी जीवन शैली में बदलाव ला सकते हैं, क्योंकि बदलाव ही आपको स्वस्थ रख सकता है।
इन्हीं चीजों के लिए लोगों को ज्यादा-से-ज्यादा प्रोत्साहित किया जाता है। ताकि वो हमेशा जीवन शैली को सुधार सके।
|