बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धनसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- विभिन्न खेलों के लिये आवश्यक उपकरणों का वर्णन कीजिये।
उत्तर -
(Essential Equipments in Different Games)
विभिन्न खेलों को आयोजित करने के लिए विभिन्न उपकरणों की आवश्यकता होती है, जो निम्न प्रकार से है-
(1) SLeuesef keäme (Ethalitics) – इसके अंतर्गत विभिन्न क्रियायें आती हैं। जिनमें से कुछ निम्न प्रकार से हैं-
(i)बाधादौड़ (Hurdling)— इस दौड़ में हर्डल उपकरण का प्रयोग किया जाता है। यह हर्डल दौड़ की दूरी के साथ-साथ परिवर्तित होता रहता है। 110 मीटर दौड़ में 1.067 मीटर ऊँचे हर्डल प्रयोग किए जाते हैं। 400 मीटर दौड़ों में 0.914 मीटर की ऊँचाई वाले हर्डल प्रयोग किए जाते हैं। 100 मीटर दौड़ में प्रयोग किए जाने वाले हर्डल की ऊँचाई 0.840 मीटर होती है। 100 मीटर महिलाओं की दौड़ में 0.762 मीटर ऊँचे हर्बल प्रयोग किए जाते हैं।
(ii) चक्का फेंकना (Discuss Throw) - स्त्री तथा पुरुषों के लिए चक्के या डिस्क्स का भार अलग-अलग होता है। पुरुषों के लिए इसका वजन 2 किग्रा० तथा महिलाओं के लिए 1 किग्रा० होना चाहिए। इसका व्यास 219 से 221 मिमी० होना चाहिए। इसके रिम की मोटाई 12 मिमी० होनी चाहिए।
(iii) गोला फेंकना (Shot Put)— इसमें गोले का भार महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग होता है। पुरुषों के लिए इस गोले का भार 7.260 किग्रा० तथा महिलाओं के लिए इसका वजन 4 किग्रा० होना चाहिए।
(iv) तार गोला फेंकना ( Hammer Throw) - हैमर की कुल लम्बाई 1175 से 1215 मिमी० तक होनी चाहिए तथा इसका वजन 7.26 किग्रा० होना चाहिए।
(v) भाला फेंकना (Javelin Throw) - इसकी वजन व माप भी महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग होती है। पुरुष एथलीट में भाले की लंबाई 2.5 से 2.7 मी० तथा चौड़ाई 800 ग्राम होती है। जबकि महिलाओं के लिए यह 2.2 से 2.3 मी० तक लंबी व 600 ग्राम चौड़ाई वाली हो सकती है।
(2) बैडमिटन ( Bat Minton) – इसके अंतर्गत शटल व रैकेट मुख्य होते हैं।
(i) शटल (Shuttle) - शटल प्राकृतिक या कृत्रिम पंखों की बनी होती है। इन पंखों की लम्बाई 6.4 सेमी से 7 सेमी तक होती है। शटल का भार 4.73 ग्राम व 5.50 ग्राम तक होता है।
(ii) रैकेट ( Racket) - यह मुख्यतः स्टील, एल्यूमीनियम या किसी ऐसे तत्त्व से बना होता है, जोकि खिलाड़ी को नुकसान न पहुँचाये। इसकी लंबाई 27 इंच तथा भार 85 ग्राम से 140 ग्राम तक होता है।
(3) फुटबॉल (Football) - इसमें गेंद गोलाकार व इसकी सतह चमड़े की बनी होनी चाहिए। गेंद की परिधि 28 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा यह 27 इंच से कम नहीं होनी चाहिए। गेंद का भार 14 आउन्स से कम नहीं होना चाहिए परन्तु यह 16 आउन्स से अधिक नहीं होना चाहिए।
(4) जिम्नास्टिक (Gymnastic) - इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की क्रियाएँ आती हैं-
(i) पोमल हार्स (Pomal Horse)- इस उपकरण का आधार स्टील से बना होता है तथा यह हार्स चमड़े से पूरी तरह से ढका होता है। इस उपकरण की लंबाई 1100 मिमी० तथा पोमल की ऊँचाई 120 मिमी० होती है। इसमें हॉर्स की लंबाई 1,600 मिमी० तथा चौड़ाई 350 मिमी० होनी चाहिए।
(ii) हार्स वाल्टिंग (Horse Volting) - इसका आधार स्टील (Steel) या अन्य किसी वस्तु का हो सकता है। इसकी लंबाई 1,100 से 1,500 मिमी० के बीच होनी चाहिए। पुरुषों व महिलाओं के लिए इसकी ऊँचाई भिन्न-भिन्न होती है। सामान्यतः पुरुषों के लिए इसकी ऊँचाई 1,350 मिमी ० तथा महिलाओं के लिए इसकी ऊँचाई 1,200 मिमी० होती है। इसकी लंबाई 1,600 मिमी० होनी चाहिए।
(iii) पैरेलल बार्स (Parellel Borse)— इसमें बार की लंबाई 3,500 मिमी० तथा चौड़ाई 420 मिमी 0 से 520 मिमी० तक होनी चाहिए। धरती से इसकी ऊँचाई 1,750 मिमी० तक होनी चाहिए।
(iv) बैलेंसिंग बीम (Balansing Beam)— इसमें स्टील बीम (Steel Beam) का प्रयोग किया जाता है, जिसकी लंबाई 500 मिमी० तथा चौड़ाई 100 मिमी० होती है। इस बीम की ऊँचाई 700 से 1,200 मिमी० होनी चाहिए। बीम का ऊपरी हिस्सा धातु से ढका होता है, जिसकी मोटाई 12 मिमी० होनी चाहिए।
(v) होरिजन्टल बार (Horizontal Bar)– इसके अंतर्गत स्टील बार तथा अपराइट का समावेश होता है। बार का व्यास 28 मिमी० तथा लंबाई 2.400 मिमी० होता है। अपराइट का व्यास 50 से 60 मिमी० होता है तथा इसके लिए प्रयोग किए जाने वाले धातु की मोटाई 3 मिमी० होनी चाहिए। इसके साथ एक टेंशन तार भी होता है। जिसका व्यास 5 से 6 मिमी० होता है। धरती से होरिजन्टल बार की ऊँचाई 2.550 मी० होती है।
(5) बास्केटबॉल (Basketball)-
(i) बास्केट (Basket)— बास्केट रिंग तथा नेट से मिलकर बनी होती है। रिंग लोहे की बनी होती है। जिसका आंतरिक व्यास 45 सेमी होना चाहिए। यह मुख्यतः संतरी रंग (Orange Colour) की होती है। नेट की तारों का रंग सफेद होता है।
(ii) बॉल (Ball)— बॉल गोलाकार व रबर की बनी होती है जिस पर पूरी तरह से चमड़ा चढ़ा होता है। इस बॉल का भार 600 ग्राम से 650 ग्राम तक होता है।
(6) हैंडबाल (Handball) - इसकी गेंद या बाल गोलाकार होनी चाहिए और इसके बाह्य सतह पर चमड़ा प्रयोग किया जाता है। पुरुष खिलाड़ियों के लिए गेंद का भार 475 ग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए किन्तु यह 425 ग्राम से कम भी नहीं होना चाहिए। इसकी परिधि 60 सेमी से अधिक नहीं होना चाहिए परन्तु यह 58 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए।
महिलाओं के लिए गेंद का भार 400 ग्राम से अधिक तथा 325 ग्राम से कम नहीं होना चाहिए। इसकी परिधि 56 सेमी से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा यह 54 सेमी कम भी नहीं होनी चाहिए।
(7) टेनिस (Tennis)-
(i) गेंद (Ball)– यह गेंद रबर द्वारा बनी होती है। जिसकी बाह्य सतह समतल होती है। इस गेंद का व्यास ( diameter) 6.35 सेमी से 6.67 सेमी के बीच में होता है तथा इसका भार 56.7 ग्राम से 60.24 ग्राम के बीच होती है।
(ii) रैकेट ( Racket) - यह रैकेट लकड़ी या किसी भी धातु का बना होता है। इस रैकेट की लंबाई 32 इंच तथा चौड़ाई 12 इंच होती है। रैकेट का हैड 15 .5 इंच लंबा 11.5 इंच चौड़ा होना चाहिए।
(8) क्रिकेट (Cricket) - इसमें गेंद व बल्ला आता है।
(i) गेंद (Ball) - इस गेंद का भार 155.9 ग्राम से कम नहीं होना चाहिए परन्तु यह 163 ग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। इसकी परिधि 22.4 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए।
(ii) बल्ला ( Bat) - बल्ले की चौड़ाई 10.8 सेमी तक होती है तथा इसकी लंबाई 96.05 सेमी तक होती है।
(9) वॉलीबॉल (Volleyball)— वॉलीबॉल की गेंद चमड़े या अन्य किसी कृत्रिम धातु से बनी होती है। इस बाल का भार 260 से 280 ग्राम तक होता है। इसका आंतरिक दबाव 0.40 किग्रा से 0.45 किग्रा० होता है।
(10) हॉकी (Hockey)-
(i) स्टिक (Stick) - स्टिक के बाए हाथ वाला स्थान समतल होता है तथा यह धातु का बना होता है। इसका भार 28 आउंस से कम होता है।
(ii) गेंद (Ball) – हॉकी खेल में सफेद चमड़े से बनी गेंद का प्रयोग किया जाता है। इसकी परिधि 235 मिमी० से 224 मिमी० के बीच होती है तथा इसका भार अधिकतम 163 ग्राम तथा न्यूनतम 156 ग्राम होता है।
(11) तैराकी (Swimming) – इसके अंतर्गत चश्मा (Gogals) हैंड पैडल (Hand Padel) फ्लिपर ( Filliper) तथा बीट बोर्ड (Beat Board) उपकरण आते हैं।
|