लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन

बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2729
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- एक एकादमिक वर्ष में प्राथमिकता आधारित खेल उपकरणों को क्रय करने के लिये आप क्या नीति अपनायेंगे?

अथवा
उपकरण क्रय के मुख्य सिद्धान्तों की व्याख्या कीजिये।

उत्तर -

खेल उपकरणों का क्रय
(Purchase of Sports Equipments)

खेल - कूद एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रयोग होने वाले सभी उपकरणों का क्रय अत्यन्त सावधानी पूर्वक करना चाहिए जिससे भविष्य में उपकरण सम्बन्धी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उपकरण सम्बन्धी समस्या से अभिप्राय यह है कि सामान शीघ्र खराब न हो जाये, खराब सामानों की मरम्मत ही न हो सके, उपकरण काफी महँगा नहीं होना चाहिए, आदि से लिया जाता है। इसी के साथ-साथ खेल-कूद सम्बन्धी उपकरणों को खरीदते समय कुछ प्रमुख बातों पर भी ध्यान देना चाहिए जैसे—उपकरण के ले जाने अथवा किसी स्थान पर भेजने में कम से कम समस्या उत्पन्न हो। इसके साथ ही उक्त उपकरणों के माध्यम से क्या उद्देश्यों की प्राप्ति सम्भव है अथवा नहीं इन सभी बातों पर भी ध्यान रखना चाहिए। कुछ अन्य तत्वों का उल्लेख निम्न प्रकार है-

(1) विभिन्न स्तर के पाठ्यक्रमों एवं क्षमता के अनुसार उपकरणों का क्रय करना चाहिए।

(2) विभिन्न उपकरणों को दैनिक क्रियाओं के लिए वैज्ञानिक ढंग से प्रयोग किया जाना हैं, इस दृष्टिकोण को भी ध्यान रखना चाहिए।

(3) शिक्षण सम्बन्धित आवश्यकताओं की पूर्ति को ध्यान में रखकर उपकरणों का क्रय करना चाहिए।

(4) विद्यालय की स्थिति एवं विद्यालय में उपलब्ध मैदान सम्बन्धी सम्पूर्ण सुविधाओं के अनुसार उपकरण खरीदना चाहिए।

(5) उपकरण ऐसा हो जिसको आवश्यकता के अनुसार एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाया एवं भेजा जा सके।

(6) विभिन्न प्रकार की क्रियाओं के अनुसार अलग-अलग उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए जिससे सभी क्रियाओं के उद्देश्यों को सरलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

(7) उपकरण ऐसा होना चाहिए जिसके माध्यम से शारीरिक क्षमता सम्बन्धी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन किया जा सके।

(8) उपकरण बालकों के शारीरिक क्षमता विकास हेतु क्रय करना चाहिए।

(9) प्रत्येक खेल के लिए पूर्व निर्धारित बजट के अनुसार कार्य करना चाहिए।

(10) उपकरण ऐसा हो जिसका आसानी से रख-रखाव किया जा सके।

(11) विशेषज्ञों से सम्पर्क स्थापित करने के पश्चात् ही उपकरण खरीदना चाहिए।

(12) आर्थिक दृष्टिकोण से खेल सम्बन्धी उपकरणों का क्रय करना चाहिए।

(13) आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के दृष्टिकोण से उपकरणों का क्रय करना चाहिए

(14) स्थानीय आवश्यकता पूर्ति के दृष्टिकोण से उपकरणों का क्रय करना चाहिए।

विभिन्न उपकरणों की क्रय सूची
(List of purchase of Various Equipments)

सन्दर्भ में कौन-कौन से उपकरणों का चयन करना चाहिए। इस सन्दर्भ में यहाँ पर विभिन्न आधारों के माधयम से उल्लेख किया गया है-

(1) स्थानीय विक्रेताओं से उपकरणों का क्रय करना चाहिए।

(2) सामानों के क्रय से पूर्व कार्यक्रमों की एक लम्बी अवधि वाली योजना तैयार करना चाहिए एवं उसी के अनुसार ही सामानों का क्रय करना चाहिए।

(3) विक्रेता से सम्पर्क स्थापित करना, उपकरणों का नमूना लेना, स्वयं जाँच सम्बन्धी कार्य सम्पन्न करना, कम कीमत के अच्छे सामानों का क्रय आदि बातों पर ध्यान देना चाहिए।

(4) विद्यार्थियों की शक्ति ( STRENGTH ) के विकास के लिए प्रयोग में आने वाले उपकरणों का क्रय करना चाहिये।

(5) उपकरणों के क्रय से पूर्व ड्राफ्ट तैयार करना चाहिए।

(6) ईमानदारी पूर्वक उपकरणों का चयन करना चाहिए एवं इसके बाद निर्माता से सम्पर्क स्थापित करना चाहिए।

(7) वर्ष के अन्दर चलने वाले कार्यक्रमों के अनुसार सामनों का क्रय करना चाहिये।

(8) उपलब्ध उपकरणों की जाँच, अवलोकन के बाद सामानों का क्रय करना चाहिए।

(9) उपकरणों के क्रय से पूर्व अधिकारियों से संस्तुति लेनी चाहिए।

(10) विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुसार उपकरणों का क्रय करना चाहिये।

उपकरणों के मूल्यों का भुगतान करना
(Payment for Purchase of Equipments)

जब सभी उपकरण विद्यालय में पहुँच जाये तो सभी उपकरणों की जाँच-पड़ताल करनी चाहिए। सभी उपकरणों का बनायी गयी सूची से मिलान करके यह निश्चित कर लेना चाहिए कि सभी उपकरण पहुँचे हैं या नहीं तथा यह भी देख लेना चाहिए कि कोई उपकरण टूटा तो नहीं है या कोई उपकरण खराब तो नहीं है यदि ऐसा है तो उसे तुरंत बदल लेना चाहिए। उपकरणों का भुगतान करने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि समान उसकी जरूरतों के अनुसार आया है या नहीं। बिल का भुगतान करने से पहले शारीरिक शिक्षक को निम्न तथ्यों का ध्यान रखना चाहिए-

(1) उपकरणों को खरीदने के लिए विभिन्न कम्पनियों से कोटेशन (Quotations)मंगवाई थी या नहीं।

(2) शारीरिक शिक्षक को खरीदे उपकरणों की लिस्ट को सही-सही स्टाक रजिस्टर (Stock Register)में लिखकर रिकॉर्ड रखना चाहिए।

(3) शारीरिक शिक्षक को यह ध्यान देना चाहिए कि बिल के भुगतान की संस्तुति की गई है या नहीं?

(4) उपकरणों को खरीदने से पहले प्रधानाध्यापक की अनुमति ली गई थी या नहीं।

(5) उपकरणों को भली प्रकार से निरीक्षित करना चाहिए कि सभी उपकरण उसी किस्म या क्वालिटी (Quality) के हैं जैसे कि नमूने में वह प्रतीत हो रहे थे।

(6) प्राप्त उपकरणों की गुणवत्ता (Quality) का बिल पर उल्लेख किया गया है या नहीं? यह भी शारीरिक शिक्षक को देखना चाहिए।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book