लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन

बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2729
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय - 7
सुविधा उपकरण

(Facility Equipments)

प्रश्न- खेल उपकरणों से आपका क्या आशय है? इनके विभिन्न प्रकार तथा आवश्यकता का वर्णन कीजिये।

उत्तर -

खेल उपकरण
(Sports Equipment)

खेल-कूद एवं शारीरिक शिक्षा एवं विद्यालयों की व्यवस्था को सही ढंग से संचालित करने के लिए कुछ आवश्यक, उपकरणों की आवश्यकता होती है। ये सम्पूर्ण उपकरण कई प्रकार के होते हैं, जैसे- रबर के उपकरण, लकड़ी के उपकरण, लोहे के उपकरण आदि। खेल-कूद एवं शारीरिक शिक्षाक्षेत्र में खेलों के विभिन्न उपकरणों से सम्बन्धित समय वितरण करने की प्रक्रिया पर शिक्षण एवं क्योंकि खेल उपकरणों को यदि सही ढंग से न रखा खेल-कूद एवं शारीरिक शिक्षा के रख-रखाव एवं उन सामानों को सही प्रशिक्षण पूर्ण रुप से आधारित होता है। जाये तो सामानों के खराब होने की पूर्ण सम्भावना बनी रहती है, जिससे संस्थाओं की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित होती है एवं दूसरी ओर यदि सामानों का वितरण न किया जाय तो शिक्षण प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूर्ण रुप से प्रभावित होती है जिसके कारण परिणाम के खराब होने की पूर्ण सम्भावना बनी रहती है।

उपकरणों के प्रकार
(Type of Equipments)

शारीरिक शिक्षा एवं खेल - कूद के क्षेत्र में अनेक प्रकार के जो उपकरणों का प्रयोग किया जाता है उनको दो भागों में विभाजित किया जा सकता है-

(क) अस्थाई - खेलों के अन्दर अस्थाई रुप से उपकरण प्रयोग में लाये जाते हैं। उनके अन्दर ऐसे सामानों का प्रयोग किया जाता है जिनको एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाया एवं पहुँचाया जा सके। इन सामानों में तमाम वस्तुओं का समावेश होता है जैसे- फुटबॉल, वालीबॉल, बैट बाल, गोला, डिस्क, हैमर आदि।

(ख) स्थाई - स्थाई उपकरणों के अन्दर ऐसी वस्तुओं का समावेश होता है, जिनको अभ्यास हेतु अथवा प्रशिक्षण हेतु एक निश्चित स्थान पर स्थाई रुप से रखा जाता है, जैसे—गोलपोस्ट, जिमनास्टिक के अन्दर विभिन्न उपकरण, टेका ऑफ बोर्ड आदि।

यहाँ सभी उपकरणों को दो आधारों पर विभाजित किया गया है जिससे एक शारीरिक शिक्षा के शिक्षक को एक काल्पनिक रुपरेखा का आभास हो सके। लेकिन विशेष जानकारी के लिए खेल के उपकरणों को कई आधारों पर विभाजित किया जा सकता है। कुछ प्रमुख आधारों का उल्लेख निम्न प्रकार है-

(1) लकड़ी का सामान
(3) रबर का सामान
(2) लोहे का सामान
(4) चमड़े का सामान 
(5) शारीरिक क्षमता परीक्षण सम्बन्धी सामान
(6) खेल सम्बन्धी नाजुक सामान
(7) फाईबर ग्लास से निर्मित सामान
(8) कृत्रिम सामान
(9) प्रदर्शन मापक सामान
(10) समय मापक सामान
(11) दूरी मापक सामान
(12) प्रशिक्षण एवं अभ्यास सम्बन्धी सामान
(13) निर्देशन सम्बन्धी सामान

इस प्रकार से अलग-अलग आधार पर खेलों के तमाम सामानों का विभाजन उसकी संरचना के आधार पर किया गया है जिसके कारण एक शिक्षक पहले तो विभिन्न प्रकार के उपकरणों को एकत्र करने का प्रयास करता है। इसके पश्चात् उस सम्पूर्ण सामान को सुव्यवस्थित एवं नियन्त्रित अवस्था में एक निश्चित स्थान पर रखने का प्रयास करता है।

खेलों से संबंधित अन्य उपकरण
(Other Equipments Related to Sports)

स्थायी व अस्थायी उपकरणों के अतिरिक्त उपकरणों को अन्य वर्गों में भी विभाजित किया जा सकता है; जैसे--

(1) जल्दी टूटने वाले उपकरण,
(2) जल्दी न टूटने वाले उपकरण
(3) रिपेयर होने वाले उपकरण

चाहे उपकरण किसी भी वर्ग के हों, प्रशिक्षक को चाहिए कि वह सभी उपकरणों को एक ही स्थान पर एकत्रित करके रखे ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे किसी भी उपकरणों को ढूँढने की आवश्यकता न पड़े।

बनावट के आधार पर भी उपकरणों को कई भागों में बाँटा गया है-

(1) लोहे से निर्मित उपकरण - जैसे- हैमर (Hammer) कोज, हार्डिल्स आदि।

(2) सूत से निर्मित उपकरण - जैसे-नेट, गणवेश आदि।

(3) चमड़े से निर्मित उपकरण - इसके अंतर्गत गेंद, बूट, स्पाइक्स, दस्ताने आदि आते हैं।

(4) शीशे की सामग्री - दर्पण आदि।

(5) पीतल से निर्मित उपकरण - जैसे- शाट, हैमर आदि।

(6) रबर से निर्मित उपकरण - जैसे- ब्लैडर, टेबलटेनिस बैट, रिंग आदि।

(7) लकड़ी से निर्मित उपकरण - जैसे- हॉकी स्टिक्स, क्रिकेट, बैट्स खम्भे आदि।

(8) आधुनिक खेल सामग्री।

(9) सिंथेटिक खेल सामग्री।

उपकरणों की सूची
(List of Equipments)

शारीरिक शिक्षा में एक कुशल शारीरिक शिक्षक को उपकरणों के खरीदने से पहले उनकी आवश्यकतानुसार सूची बना लेनी चाहिए। शारीरिक शिक्षा के अध्यापक को उपकरणों की सूची निम्न प्रकार से विद्यालय की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर बनानी चाहिए।

(1) बैडमिन्टन - रैकिट, नैट, शटल, सीटी |

(2) हॉकी - पैड, बॉल, सीटी, स्टिक, लेग- -गार्ड |

(3) बॉस्किट बॉल - नैट, स्टिंग, सीटी, पोल, बॉस्केट बॉल।

(4) एथलैटिक्स – डिस्क, बैटन, हर्डल - स्टैण्ड, स्टील- टेप, शॉट-पुट, टेक-ऑफ-बोर्ड आदि।

(5) टेबिल टेनिस - मेज, बैट, जाली, बॉल।

(6) फुटबॉल – फुटबॉल, गोल - पोल, झण्डे, पम्प आदि।

(7) कमरे के अंदर खेले जाने वाले खेल - विडियो गेम्स, कैरम, शतरंज, लूडो, ताश आदि।

(8) क्रिकेट - लैग - गार्ड, बैट, बॉल, दस्ताने, गल्लियाँ, स्कोर, बुक, हैल्मेट |

(9) बॉली- बॉल, बॉलीबॉल, पोल जाली, पोल, विसल।

(10) बेस-बॉल - बैट, बेस बॉल |

(11) खो-खो - खो-खो के पोल।

(12) खेल का मैदान - रस्सी, चूना, खुरपा, रोलर।

(13) टेनिस - रैकिट, बॉल, नेट आदि।

(14) स्विमिंग पूल - लाईफ - जैकिट, गोता लगाने का बोर्ड, पोल।

खेल उपकरण की आवश्यकता
(Need of Sports Equipment)

विद्यालयी वातावरण एवं अन्य विभिन्न संस्थाओं के अन्दर, विभिन्न प्रकार के क्रिया-कलापों के सही ढंग से संचालन हेतु तमाम प्रकार के उपकरणों की आवश्यकता होती है। जिनका वर्णन निम्न प्रकार है-

(1) विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने में सहायता प्राप्त होती है।

(2) शारीरिक शिक्षा एवं खेल - कूद सम्बन्धी विभिन्न क्रिया-कलापों से सम्बन्धित * प्रतियोगिताओं के सफलतम आयोजन के लिए भी उपकरणों की आवश्यकता अनुभव की जाती है।

(3) विभिन्न प्रकार के क्रिया कलापों को सिखाने हेतु वातावरण तैयार करने के लिए उपकरणों की आवश्यकता होती है।

(4) शिक्षण, प्रशिक्षण एवं सीखने से सम्बन्धित वातावरण की तैयारी करने हेतु उपकरणों की आवश्यकता होती है।

(5) व्यक्तिगत रुप से किसी भी बालक को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में काफी सुविधा होती है।

(6) खेलों से सम्बन्धित विशेष कौशलों को सिखाने के लिए उपकरणों की आवश्यकता अनुभव की जाती है।

(7) बालकों की रुचि के अनुसार उनके खेल सम्बन्धी इच्छाओं की पूर्ति की जाती है।

(8) सम्पूर्ण क्रिया-कलापों से सम्बन्धित विभिन्न निर्देशों को सरलता एवं सुगमता पूर्वक दूसरों को समझाने, सिखाने के लिए उपकरणों की आवश्यकता होती है।

(9) पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण एवं प्रशिक्षण सम्बन्धी विभिन्न क्रियाओं को सम्पन्न करने में सहायता प्राप्त होती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book