लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन

बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2729
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- शारीरिक शिक्षा में पर्यवेक्षण का क्या महत्त्व है?

उत्तर -

शारीरिक शिक्षा में पर्यवेक्षण के महत्त्व को निम्नलिखित तत्वों के रूप में - समझा जा सकता है—

(1) सामाजिक परिवर्तन के साथ शिक्षा द्वारा विकास करना - बर्टन ( Burton ) महोदय के अनुसार, 'शैक्षिक पर्यवेक्षण शिक्षा के विकास की प्रक्रिया है।' अतः शिक्षा एक सामाजिक प्रक्रिया है तथा सामाजिक परिवर्तन के साथ ही शिक्षा के अन्तर्गत भी परिवर्तन आवश्यक है जिससे शिक्षा समाज के लिए उपयोगी हो सके। इस कार्य हेतु शैक्षिक पर्यवेक्षण शिक्षा के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका प्रदान करता है।

(2) मानवीय सम्बन्धों का महत्त्व - शिक्षकों, छात्रों, शैक्षिक कार्यकर्त्ताओं सभी में पर्यवेक्षण के माध्यम से समन्वय स्थापित किया जाता है। पर्यवेक्षण कार्यों में भी सभी का सहयोग प्राप्त किया जाता है जिससे मानवीय सम्बन्धों का विकास होता है।

(3) नवाचारों का शिक्षा में प्रयोग - शैक्षिक पर्यवेक्षण की नवीन विधियों, प्रविधियों, उपागमों, प्रत्ययों तथा विचारों के प्रयोग के द्वारा आज शिक्षा एक सामाजिक परिवर्तन का साधन बन चुकी है। शिक्षाविदों एवं विद्वानों ने अपने नवीन विचारों के द्वारा शिक्षा को एक सिस्टम बना दिया है जिसमें पर्यवेक्षण की भूमिका महत्त्वपूर्ण है।

(4) शैक्षिक उत्पादन में वृद्धि करना - शैक्षिक साधनों द्वारा अधिकतम उपलब्धि प्राप्त करने में शैक्षिक पर्यवेक्षण की विधियों का अधिक महत्त्व है। पर्यवेक्षण द्वारा ही शिक्षण विधियों, प्रविधियों, सहायक सामग्री तथा अन्य विद्यालय कार्यक्रमों को सुनिश्चित किया जाता है ताकि अधिक उपलब्धि प्राप्त की जा सके।

(5) शिक्षकों की व्यावसायिक उन्नति में सहायक - शैक्षिक पर्यवेक्षक शिक्षकों की व्यावसायिक प्रगति में सहायता प्रदान करता है। इसके माध्यम से शिक्षकों में गुणात्मक सुधार किए जाते हैं जिससे उनमें शैक्षिक प्रभावशीलता एवं निपुणता का विकास होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book