लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन

बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2729
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- पर्यवेक्षण की मुख्य विशेषतायें लिखिये।

उत्तर -

पर्यवेक्षण उपागम की कुछ प्रमुख विशेषताओं का विवरण निम्न प्रकार है-

(1) पर्यवेक्षण द्वारा विश्वसनीय एवं वस्तुनिष्ठ निरीक्षण पर अधिक जोर दिया जाता है।

(2) पर्यवेक्षण का आधुनिक रूप एक वैज्ञानिक विधि (Scientific Method) है। इसके द्वारा जो नवीन पद्धति अपनायी जाती है, वह पूर्णतः विश्वस्त एवं निरीक्षित होती है। यह परम्परागत एवं पुरानी विधियों में विश्वास नहीं करता।

(3) पर्यवेक्षण द्वारा विद्यालय तथा महाविद्यालयों की सम्पूर्ण आन्तरिक क्रियाओं को अनवरत रूप से अग्रसर किया जाता है तथा समाज के अनुसार इसमें परिवर्तन किया जाता है। शिक्षा पर्यवेक्षण विद्यालयी अन्तः क्रियाओं का गतिशील स्वरूप है।

(4) इसके विभिन्न कार्यक्रमों में समस्या का चयन, अवधारणा की रचना, तथ्यों का विश्लेषण, संकलन एवं वर्गीकरण, सामान्यीकरण तथा व्याख्या और सम्भावित पद्धतियों का चयन आदि आधुनिक विधियों के चरणों पर अधिक ध्यान दिया जाता है।

(5) यह शैक्षिक कार्यों को सुनियोजित रूप प्रदान करता है एवं इसकी पृष्ठभूमि को निश्चित करता है।

(6) इसका आधुनिक रूप लोकतांत्रिक है।

(7) यह आधुनिक प्रकार का एक तकनीकी कार्य है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book