बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धनसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- शिक्षा वित्त का महत्त्व बताइये |
उत्तर -
(Importance of Education finance)
प्रशासनिक दृष्टि से विद्यालय में शिक्षा वित्त का महत्त्व निम्न बातों के आधार पर दृष्टिगोचर होता है-
(1) प्रशासनिक दृष्टि से संचालन की आवश्यकता शर्तों एवं सेवाओं को सुगम बनाना।
(2) विद्यालय में फर्नीचर, उपकरणों तथा अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना।
(3) विद्यालय की नीति प्राप्त आय के साधनों के आधार पर निर्धारित करना।
(4) शिक्षकों एवं कर्मचारियों की योग्यता, अनुभव तथा क्षमता के आधार पर नियुक्ति करना।
(5) आय व्यय से सम्बन्धित एक निर्धारित अवधि के लिए वित्तीय योजना तैयार करना और उसे क्रियान्वित करना।
(6) विद्यालय व्यय में धन की बचत करने सम्बन्धी उपायों को बतलाना।
(7) विद्यालय की वित्तीय स्थिति के आधार पर आय-व्यय को सन्तुलित बनाना।
(8) विद्यालय की कार्यक्षमता निर्धारित करना तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की संख्या निर्धारित करना।
(9) इस बात का मूल्यांकन करना कि विद्यालय में समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही है अथवा नहीं।
(10) विद्यालय के सभी कार्यक्रमों को महत्ता की दृष्टि से शक्ति एवं साधन के अनुसार गति प्रदान करना।
(11) ऐसे कार्यक्रमों, योजनाओं एवं गतिविधियों को धन की दृष्टि से रोक देना जिनसे विद्यालय अथवा शिक्षा जगत को लाभ कम होने की आशंका बनी रहे।
|