बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धनसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-2 शारीरिक शिक्षा - खेल संगठन एवं प्रबन्धन - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- विद्यालय बजट की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
उत्तर -
विद्यालय बजट की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं-
(1) विगत वर्ष में सम्पादित प्रशासनिक तथा आर्थिक कार्यों का एक सन्तुलित ब्यौरा : होता है।
(2) क्रियाकलापों के संचालन के लिए आवश्यक धनराशि जुटाने तथा इसे खर्च करने का एक व्यवस्थित मसौदा होता है।
(3) बजट प्रबन्धकीय रीति-नीतियों को प्रतिबिम्बित करने का एक प्रशासनिक प्रयास होता है।
(4) स्कूल के व्यवस्थापक के समक्ष स्वीकृति के लिए पेश किए जाने के कारण बजट नियमित रूप से प्रबन्धकीय अधिकारी को व्यवस्थापक के प्रति अपने उत्तरदायित्व का बोध कराने का एक प्रभावी माध्यम है।
(5) विद्यालय व्यवस्थापक की स्वीकृति मिलने के पश्चात् ही सतत् पुष्टि का प्रमाण माना जा सकता है।
|