बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - कला के मूल तत्व बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - कला के मूल तत्वसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- सक्रिय एवं सहायक अन्तराल में क्या अंतर है?
अथवा
सकारात्मक और नकारात्मक अन्तराल क्या है?
उत्तर -
(Positive and Negative Space)
सक्रिय अथवा प्रत्यक्ष अन्तराल (Positive space सकारात्मक) - चित्रभूमि का वो भाग जो हमें मुख्य रूप से आर्कषित करता है सक्रिय अन्तराल कहलाता है, चित्र की प्रधान एवं महत्वपूर्ण आकृतियाँ इसी क्षेत्र में अंकित की जाती है।
सहायक अथवा अप्रत्यक्ष अन्तराल (Negative space नकारात्मक) - चित्र का शेष भाग जो पृष्ठभूमि के रूप में चित्रित किया जाता है सहायक अन्तराल कहलाता है। इसके द्वारा सक्रिय एवं सहायक अन्तराल को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। दोनों अन्तराल प्रायः परस्पर सहायक होते हैं, और अच्छे चित्र में दोनों का समुचित निर्वाह किया जाता है। यदि किसी चित्र में केवल सक्रिय अन्तराल अर्थात् वस्तुओं की आकृतियों का ही पूरा ध्यान रखा जाता है। और पृष्ठभूमि को कोई महत्व नहीं दिया जाता तो ऐसा चित्र उत्तम कोटि में नहीं रखा जा सकता है। वास्तव में सहायक अन्तराल से सक्रिय अन्तराल की प्रभाव वृद्धि में सहायता मिलती है।
|