बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाजसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज
प्रश्न- जेंडर भूमिकाएँ क्या हैं?
उत्तर -
जेंडर भूमिकाएँ ऐसी भूमिकाएँ हैं, जिनकी अपेक्षा पुरुषों और महिलाओं से उनके लिंग के आधार पर की जाती है। जेंडर भूमिकाएँ पीढ़ियों से चली आ रही हैं। तीन साल की उम्र से पहले इस योग्य हो जाते हैं कि वे लड़कियों और लड़कों के बीच के अन्तरों को जानना शुरू कर सकें। इन अन्तरों का अहसास वे माता-पिता द्वारा किये गए कार्यों और अपने वातावरण के समाजीकरण के माध्यम से ग्रहण करते हैं। ऐतिहासिक रूप से अनेक समाजों में यह माना जा रहा था कि पालन-पोषण करने में महिलाएँ पुरुषों से बेहतर होती हैं। इसलिए महिलाओं की जेंडर भूमिका के प्रति पारम्परिक दृष्टिकोण है कि महिलाओं को उस तरीके से व्यवहार करना चाहिए जो पालन-पोषण करने वाला हो। अपनी पारम्परिक जेंडर भूमिका में किसी महिला के पालन में होने का एक तरीका यह हो सकता है कि वह घर से बाहर जाकर नौकरी करने के बजाय पूरे समय घर में ही रहकर कामकाज करे और अपने परिवार का पालन-पोषण करे। दूसरी ओर, जेंडर भूमिकाओं के पारम्परिक दृष्टिकोण के मुताबिक पुरुष से यह उम्मीद की जाती है कि आगे चलकर वे नेता बनें। इसलिए, पुरुषों के सम्बन्ध में जेंडर भूमिकाओं का पारम्परिक दृष्टिकोण सुझाता है कि घर में वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराते हुए पुरुषों को अपने घर का मुखिया होना चाहिए और महत्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय पुरुषों द्वारा लिये जाने चाहिए।
समाज के अनेक क्षेत्रों में यही दृष्टिकोण अभी भी प्रभावी है, यद्यपि इक्कीसवीं शताब्दी में जेंडर भूमिकाओं के बारे में पारम्परिक मान्यताओं के एक वैकल्पिक परिप्रेक्ष्य को लगातार और व्यापक स्वीकृति मिली है। विभिन्न ज्ञानशाखाओं ने जेंडर भूमिकाओं के अनेक परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत कराये हैं। जेंडर भूमिकाओं पर परम्परागत परिप्रेक्ष्य सुझाता है कि जेंडर भूमिकाओं की रचना व्यक्तियों, समुदायों और उनके वातावरण के बीच अन्तःक्रियाओं से हुई है। दूसरे शब्दों में, जबकि व्यक्ति जेंडर भूमिकाओं को निर्मित करने में अपनी भूमिका निभा रहा होता है, तो इसी प्रकार ऐसे भौतिक और सामाजिक पर्यावरण अपनी-अपनी भूमिकाएँ निभा रहे होते हैं, जिनके भीतर लोग क्रियाकलाप करते हैं।
|