लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2702
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

प्रश्न- गर्भधारण पूर्व या प्रसव पूर्व लिंग अवधारण बताने वाले केंद्रों के प्रति किस दंड का प्रावधान किया गया है?

उत्तर-

गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व लिंग अवधारण संबंधी विज्ञान
का प्रतिषेध और उसके उल्लंघन के लिए दंड

  1. कोई भी व्यक्ति, संगठन, आनुवंशिक सलाह केंद्र, आनुवंशिक प्रयोगशाला या आनुवंशिक क्लीनिक, जिसके अंतर्गत ऐसा क्लीनिक, प्रयोगशाला या केंद्र भी है, जिसमें अल्ट्रासाउंड मशीन, इमेजिंग मशीन या स्कैनर या कोई अन्य ऐसी प्रोद्योगिकी है, जो भ्रूण के लिंग का अवलोकन करने और लिंग चयन करने में सक्षम है, प्रसवपूर्व लिंग अवधारण या गर्भधारण पूर्व लिंग चयन की सुविधाओं के बारे में, जो ऐसे केंद्र, प्रयोगशाला, क्लीनिक या किसी अन्य स्थान पर उपलब्ध है, कोई विज्ञापन, किसी भी रूप में इसके अंतर्गत इंटरनेट भी है, जारी, प्रकाशित, वितरित या संरक्षित नहीं करेगा।
  2. कोई भी व्यक्ति या संगठन, जिसके अंतर्गत आनुवंशिक सलाह केंद्र, आनुवंशिक प्रयोगशाला या आनुवंशिक क्लीनिक भी है; किसी भी प्रकार के साधनों से द्वारा, चाहे वैज्ञानिक हो या अन्यथा, लिंग के प्रसवपूर्व अवधारण या गर्भधारण पूर्व चयन के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई विज्ञान जारी, प्रकाशित, वितरित या संरक्षित नहीं करेगा।
  1. ऐसा कोई व्यक्ति, जो उपधारा (1) या उपधारा (2) के उपबंधों का उल्लंघन करेगा, ऐसे अपराधों से जिसमें अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी और जुर्माने से, जो दस हजार रुपये तक का हो सकेगा, दंडनीय होगा।

स्पष्टीकरण— इस धारा के प्रयोजनों के लिए, "विज्ञापन" के अंतर्गत कोई सूचना, परिचय लेबल, आवरण या कोई अन्य दस्तावेज है, जिसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक या मुद्रित रूप से इंटरनेट के या किसी अन्य मीडिया के माध्यम से विज्ञापन भी है। तथा इससे दृष्टि विज्ञापन, दीवार-चित्रण, संकेत, प्रकाश, चित्र, ध्वनि या गैस के माध्यम से किया गया कोई दृश्यांकन भी सम्मिलित है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book