लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2702
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

प्रश्न- लड़कियों या महिलाओं की शिक्षा में अवरोध किन कारणों से उत्पन्न होता है तथा उसका क्या परिणाम होता है?

उत्तर-

शिक्षा एक बुनियादी और बदलाव लाने वाला मानव अधिकार है। मानवाधिकारों का सार्वभौमिक घोषणा-पत्र (1948) घोषित करता है—"सबको शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।" चाहे वह औरत हो या पुरुष। इसके बावजूद आज जहां होने के कारण भी महिलाएं पिछड़पन की शिकार हैं। चूँकि शिक्षा महंगी पहुंच है, यह एक हद तक भी ज्यादा ठीक है कि शिक्षा उनसे दूर ही गई है। महिलाओं की बड़ी संख्या में अशिक्षा है, इसके प्रमुख कारण है। सब से बड़ा कारण पैसों की तंगी है। पैसे की कमी के कारण यद्यपि परिवार के सभी लोग त्रस्त होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को ही प्रभावित होना पड़ता है। भोजन, खराब स्वास्थ्य और अशिक्षा उनका भाग बन जाता है। पैसों की तंगी के कारण उनकी शिक्षा में भी कमी हो जाती है। इसके अलावा घरेलू, सामाजिक और आर्थिक बोझ भी उनकी शिक्षा से दूरी की एक अहम वजह बन जाती है। त्योहार और शादी, ब्याह की रस्में भी बालिकाओं को और अधिक व्यस्त कर देती है और लंबे समय तक अनुपस्थिती का कारण बन जाती है जिसका नतीजा यह होता है कि वह पढ़ाई-लिखाई में पीछे रह जाती हैं और पढ़ाई से कम उम्र में ऊबने लगती हैं। आयु में शादी हो जाने की वजह से भी बहुत-सी बालिकाएं शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। अक्सर यह भी देखा जाता है कि जब अशिक्षित और कम उम्र की लड़कियां शादी के बाद पति के घर जाती हैं तो नये परिवार की भावनाओं को नहीं समझ पाती हैं और परिवार के लोग हमेशा उनका मज़ाक उड़ाते हैं जिससे उनमें हीन भावना पैदा होने लगती है और मानसिक तनाव बना रहता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book