लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2702
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-C - लिंग, विद्यालय एवं समाज

प्रश्न- लड़कियों के विद्यालय न जाने के पीछे क्या कारण हैं? तथा बालिकाओं की शिक्षा प्राप्ति हेतु क्या प्रयास किए जा सकते हैं?

उत्तर-

लड़कियों के विद्यालय तक न पहुँच पाने के पीछे निम्नलिखित कारक उत्तरदायी हैं—

  • लड़कियों के अशिक्षित माता-पिता बालिकाओं को स्कूल नहीं भेजना चाहते वे शिक्षा के महत्व को नहीं समझ पाते। अतः अशिक्षा पुनः अशिक्षा को बढ़ावा देती है।
  • विद्यालयों का दूर स्थित होना तथा शिक्षा संबंधी सुविधाओं का अभाव। कई बार किसी गाँव में एक भी विद्यालय नहीं होता और शिक्षा के लिए दूसरे गाँव जाना पड़ता है। माता-पिता अपनी बालिकाओं को दूसरे गाँव भेजना नहीं चाहते।
  • कई विद्यालयों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय की सुविधा भी नहीं होती।
  • कई लड़कियों को बाहरी से ही पढ़ाई छुड़ाने में महिला साथी की कमी हो जाती है जिससे वे लड़कियों को आगे पढ़ाई करना चाहती हैं, उनकी पढ़ाई अधूरी रह सकती है।
  • बालिकाओं के साधन की सुविधा और गाँव में पक्की सड़कों का न होना भी अशिक्षा का एक प्रमुख कारण है।

बालिकाओं की शिक्षा हेतु किए जा सकने वाले प्रयास

  • ऐसी भागीदारी प्रक्रियाएं शुरू की जाएं जो स्कूल के प्रबंधन में स्थानीय समुदायों को सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम बनाएं ताकि लड़कियों का नामांकन और स्कूल में उनका बना रहना बढ़े।
  • ऐसा दिशा निर्देश और प्रशिक्षण जो लड़कियों को जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाए और लिंग समत्व पर्यावरण के विकास करे।
  • शिक्षा का स्तर को इस तरह से बढ़ाया जाए कि साक्षरता को सिर्फ हस्ताक्षर तक ही सीमित न रखा जाए, कम से कम लिख, पढ़ और समझ सकें।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book