बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के उद्देश्यों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
अंतर्राष्ट्रीय संगठन के उद्देश्य (Objects of International Organization) - अंतर्राष्ट्रीय संगठन का मुख्य उद्देश्य शांति का संरक्षण एवं सामान्यीकरण होता है। विभिन्न शांति तथ्यों का परिणाम होती है। शांति पर राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक प्रक्रियाएँ गहरा असर डालती हैं। इन तथ्यों का प्रभाव पड़ता है। अतः शांति की स्थापना के लिए इन सभी क्षेत्रों में सहयोग स्थापित हो सके, इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की स्थापना होती है। इस संबंध में चार्ल्स प. श्लेचर लिखते हैं - "अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का लक्ष्य न तो राष्ट्रीय संप्रभुता को समाप्त करना है, न ही विश्व सरकार को लागू करना है।" मानव की अनेक मूलभूत प्रवृत्तियाँ एवं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर अंतर्राष्ट्रीय संगठन कार्य करते आए हैं। मनुष्य की मुख्य आवश्यकताएँ सुरक्षा एवं समृद्धि हैं। इन्हें प्राप्त करने के लिए वह अंतर्राष्ट्रीय शांति, सहयोग चाहता है। अंतर्राष्ट्रीय संगठन के प्रमुख लक्ष्य होते हैं -
(i) युद्ध की रोकथाम या शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना।
(ii) उन समस्याओं का निवारण करना, जो अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में उत्पन्न होती हैं।
|