लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :232
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2701
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

प्रश्न- अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का जीवन पर प्रभाव लिखिए।

उत्तर-

अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक संबंध विभिन्न देशों के बीच संबंधों का अध्ययन है। यह साथ ही संप्रभु राज्यों, अंतर सरकारी संगठनों, अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों की भूमिका का अध्ययन है।

अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक संबंध को कभी-कभी अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन (15) के रूप में भी जाना जाता है। राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के प्रमुख लक्ष्य होते हैं, संघर्ष सस्ता दिशा निर्देश करता है तथा शक्ति इस उद्देश्य प्राप्ति का प्रमुख साधन मानी जाती है। अंतर्राष्ट्रीय राजनीति का स्थान इससे व्यापक अवधारण अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से लिया है।

धारासभा के अनुसार - “राष्ट्रों के मध्य प्रारंभ प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ उनके आपसी संबंधों को सुधारने या खराब करने वाली परिस्थितियों एवं समस्याओं का अध्ययन अंतर्राष्ट्रीय राजनीति कहलाता है।

स्टेनले होफमेन के अनुसार - "अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध उन तत्वों एवं गतिविधियों से सम्बंधित है जो उन मौलिक इकाइयों जिनमें विश्व बंटा हुआ है, की बाह्य नीतियों एवं शक्ति को प्रभावित करता है।"

उपयुक्त परिभाषाओं के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के स्वरूप के बारे में निम्न निष्कर्ष आते हैं -

अंतर्राष्ट्रीय राजनीति अभी भी बदलाव के दौर से गुजर रही है। इसके बदलाव की प्रक्रिया अभी स्थायी रूप से स्थापित नहीं हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्थिति अत्यंत जटिल है। इसके अध्ययन हेतु बहुत आयामी प्रयासों की आवश्यकता होती है।

विषय क्षेत्र - अंतर्राष्ट्रीय राजनीति का दूसरा महत्वपूर्ण कारक शक्ति का अध्ययन है। इसका प्रमुख उद्देश्य शांति संबंधी अध्ययन करना मात्र ही है।
अंतर्राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय संगठन जैसे - विश्व बैंक, मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संगठन, नाटो, यूरोपीय संघ, दक्षेस, रेड क्रास, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ आदि अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के अध्ययन का प्रमुख हिस्सा बन गए हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book