बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- जीवन मूल्यों पर भूमंडलीकरण का क्या प्रभाव है?
उत्तर-
जब वैश्विक स्तर पर कोई घटनाक्रम घटित होता है या कोई बदलाव होता है तो उसका प्रभाव मानव जीवन पर सामाजिक, राजनीतिक, औद्योगिक, व्यावसायिक, रोजगार, जीवन स्तर इत्यादि के माध्यम से उसके जीवन मूल्यों पर पड़ता है और इस प्रभाव के कारण उसके चिंतन तथा व्यवहार में परिवर्तन आता है। भले ही आर्थिक स्तर से ये समृद्धि देखने को मिल रही हो किंतु कुछ देशों के देश हैं जिनके कारण भूमंडलीकरण के कारण होने वाले दुष्प्रभावों का असर भारत पर दिखाई देता है।
भूमंडलीकरण के कारण मनुष्य की जीवन शैली, गुणवन्ता, रहन-सहन एवं जीवन स्तर पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। विश्व व्यापार संगठन ने वैश्विक प्रतियोगिता बाजार को बढ़ावा दिया जिसके कारण असंगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसर अत्यंत कम हुए हैं। संगठित क्षेत्र में भी रोजगार के अवसरों में कमी आई है। इस भूमंडलीकरण के कारण शिक्षा व्यवस्था में भी बदलाव हुए हैं। आज शिक्षा में नैतिकता अध्ययन, सौहार्द्र, सहकारिता सामंजस्य जैसे गुणों का अभाव मिलता है। शिक्षा हमारी सोच एवं मानसिकता को प्रभावित करती है। शिक्षा में जीवन मूल्यों को स्थान नहीं दिया जा रहा है।
देशकाल परिस्थितियों एवं वातावरण के अनुरूप बदलते मूल्यों से समाज में उचित संदेश नहीं दिया जा सकता, क्योंकि प्रत्येक देश की नैतिकता का आधार अलग-अलग होता है। प्रत्येक देश की मान्यताएँ एवं संस्कार विभिन्न होते हैं। भूमंडलीकरण के प्रभाव के कारण विश्व के अन्य देशों की परंपराएँ, मान्यताएँ, परम्पराएँ, धर्म, विश्वास तथा विचारधारा भिन्न होती हैं। इसका प्रभाव पड़ने से प्रत्येक देश के जीवन मूल्यों में कुछ बड़ा बदलाव अवश्य हो आता है। भूमंडलीकरण के कारण सम्पूर्ण विश्व एक मिलाजुला कार्य करने की संभावनाओं का विकास हो सकता है किंतु यह स्पष्ट नहीं किया जा सकता कि यह संतुलित रहेगा।
|