बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- परिवार की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर-
परिवार की मुख्य विशेषताएँ निम्नवत् हैं-
(1) सार्वभौमिकता- संसार का कोई भी ऐसा समाज नहीं, जहाँ परिवार, किसी न किसी रूप में न पाया जाता हो। परिवार एक सार्वभौमिक संस्था है। यह विश्व के कोने-कोने में पाई जाती है।
(2) सीमित आकार- परिवार एक छोटा-सा सीमित आकार का होता है, इसके सदस्यों की संख्या सीमित हुआ करती है।
(3) उत्तरदायित्व- अपने पारिवारिक संगठन में प्रत्येक व्यक्ति की पारिवारिक जिम्मेदारी होती है।
(4) सामाजिक संगठन का केन्द्र- परिवार सामाजिक संगठन का केन्द्र होता है। विभिन्न परिवारों से मिलकर समाज की रचना होती है। परिवार समाज की छोटी इकाई होती है।
(5) सामाजिक गुणों की पोषकता- बच्चे में सामाजिक गुण परिवार में रहकर ही विकसित होते हैं। परिवार सामाजिक गुणों का पालन कहीं जा सकती है। परिवार का बच्चे के व्यक्तित्व पर बड़ा प्रभाव पड़ता है।
(6) जन्मजात प्रवृत्तियाँ पारिवारिक आधार के रूप में- लैंगिक संबंध एवं माता-पिता का अपनी संतान से प्रेम आदि जन्मजात प्रवृत्तियाँ परिवार के निर्माण का आधार होती हैं।
(7) संस्था के रूप में स्थायित्व- परिवार संस्था के रूप में स्थाई होती है। जिसका समाज में अपना विशेष महत्व होता है।
|