बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- परिवार का अर्थ एवं परिभाषा लिखिए।
उत्तर-
परिवार का अर्थ - परिवार या घर किसी समाज या राष्ट्र की सबसे छोटी इकाई है। समाजशास्त्र की दृष्टि से परिवार सबसे पहला, छोटा एवं मूलभूत सामाजिक समूह है। इसमें प्रायः पति-पत्नी एवं उनकी संतान संगठित रूप से एक स्थान पर रहते हैं। एक परिवार में एक से ज्यादा दम्पति एवं उनकी संताने हो सकती हैं। परन्तु इनमें रक्त संबंध होना अनिवार्य है।
मैकेनजी एवं एज ने परिवार को निम्नलिखित रूप से परिभाषित किया-
"परिवार एक ऐसा समूह है जिसमें स्त्री-पुरुष का यौन संबंध होता है एवं वे बच्चों को पैदा करने एवं उनके लालन-पालन की व्यवस्था करते हैं।"
क्लेयर के अनुसार- "परिवार से हमारा तात्पर्य उस संबंध से है जो प्राणि-पति एवं बच्चों में विद्यमान रहता है।"
परिवार के निर्माण & मूल्यपूर्ण कारण दो भिन्न प्रवृत्तियों के दाम्पत्य जीवन में बन्धन के रूप में हैं। दाम्पत्य जीवन की सुखपूर्वक बिताने के लिए वे अपना एक घर बनाते हैं एवं उसमें एक साथ रहते हैं। दाम्पत्य जीवन द्वारा ही वे अपने में वृद्धि करते हैं। परिवार में बच्चों के प्रवेश से उनके लालन-पालन का दायित्व बढ़ता है। इस उत्तरदायित्व को निभाते पति-पत्नी संगठन रूप से अनुभव करते हैं। युगों के विकास ने दाम्पत्य जीवन के घेरे को बढ़ा दिया है एवं माता-पिता के परिवार में रक्त संबंध परिवार से बढ़कर संयुक्त परिवार का निर्माण करते हैं एवं अपना अलग परिवार बनाते हैं। दो या दो से ज्यादा सहोदर एवं उनकी संतानों भी संयुक्त परिवार के सदस्य हो सकते हैं। इस प्रकार परिवार के पुरुष सदस्यों में रक्त संबंध होना दूसरा महत्व रखता है। भारतीय परिवारों की तीसरी विशेषता यह होती है कि उसके सदस्य परिवार की सारी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए ही स्थित हैं। वे अपने संयुक्त उत्तरदायित्व को निभाने के लिए एक अनुशासित समूह के रूप में स्थिति में रहते हैं। यदि परिवार का कोई सदस्य अपने उत्तरदायित्व से विमुख होता है तो परिवार टूट जाता है। इस सन्दर्भ विचारणीय यह है कि भारतीय समाजशास्त्रियों का विचार यह है- "परिवार एक से अधिक उन दाम्पत्तियों एवं उनके उत्तर होने वाले बच्चों का सामाजिक समूह होता है। यह रक्त आधारित संबंध होता है जिसके सदस्य एक स्थान पर रहकर संयुक्त उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए अपना जीवन चलाते हैं।"
|