लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :232
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2701
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

प्रश्न- लोकतंत्र मूल्य पद्धति पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर -

प्रजातंत्र के अंतर्गत, प्रजातांत्रिक सिद्धांतों एवं आदर्शों के अनुसार मूल्य पद्धतियों का चुनाव किया जाता है। स्वतंत्रता, क्रियाशीलता एवं प्रगतिशीलता, प्रजातंत्र के मूल सिद्धांत हैं। इसलिए, इस शासन पद्धति में कट्टर, परम्परागत तथा निष्क्रिय शिक्षण पद्धतियों का कोई स्थान नहीं दिया जाता है। प्रजातांत्रिक मूल्य पद्धतियों में प्रमुख विशेषताएं निम्नवत होनी चाहिए -

  1. छात्रों में स्वाधीन सीखने की शक्ति का निर्माण किया जाना।
  2. छात्रों को स्वाधीन रूप से सोचने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए।
  3. शिक्षण की प्रक्रिया सहनशीलता के आधार पर सम्पन्न होनी चाहिए।
  4. शिक्षा पद्धति में मानसिक शक्तियों के विकास हेतु निरीक्षण विधि का प्रयोग किया जाना चाहिए एवं व्यावहारिक प्रयोग तथा कार्यशाला विधि के द्वारा दिया जाना चाहिए।

प्रजातांत्रिक शिक्षा में प्रजातांत्रिक लोग उन्हीं मूल्यों की विधियों को अपनाने के पक्षधर होते हैं, जिनमें छात्रों को खुलकर अपने विचार व्यक्त करने तथा स्वयं कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हो सके। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि प्रजातांत्रिक शिक्षा में क्रियात्मक शिक्षण विधियों पर बल दिया जाता है। उनका मत है कि जिस शिक्षण-विधि में छात्रों के अनुभव द्वारा ज्ञान प्राप्त करने तथा अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता हो, वही श्रेष्ठ है। शिक्षण पद्धति ऐसी हो जिससे विद्यालयों में शिक्षानुशासन, सहयोग तथा सुव्यवस्था की भावना प्रवाहित हो सके। इस दृष्टि से प्रजातांत्रिक शिक्षण-विधियों पर बल देते हैं -

  1. योजना पद्धति।
  2. डाल्टन योजना पद्धति।
  3. समाजशास्त्रिक अधिगम पद्धति।
  4. ह्यूरिस्टिक अधिगम पद्धति।
  5. प्रयोगशाला पद्धति।
  6. निरीक्षण पद्धति।
  7. समस्या पद्धति।
  8. केसवर्क पद्धति।
  9. वाद-विवाद पद्धति।
  10. संवाद पद्धति।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book