लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :232
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2701
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

प्रश्न- जीवन मूल्यों का वर्गीकरण कीजिए।

उत्तर-

जीवन मूल्यों के प्रमुख प्रकार निम्नवत हैं -

(1) शारीरिक मूल्य - मनुष्य शारीरिक मूल्यों द्वारा स्वास्थ्य, शक्ति, सौंदर्य आदि गुणों अथवा मूल्यों को प्राप्त करता है।

(2) शैक्षिक मूल्य - इसके अंतर्गत मनुष्य-शिक्षण में नियमितता एवं निष्ठा, मूलांकनों में निष्पक्षता, व्यवसाय के प्रति निष्ठा, मौलिकता की प्रति संभावना आदि मूल्य आते हैं।

(3) सामाजिक एवं राजनीतिक मूल्य - इन मूल्यों के अंतर्गत सामाजिक दायित्व, आदर्श नागरिकता, मानवता, सामाजिक संवेदनशीलता, लोकतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता प्रमुख हैं।

(4) सांस्कृतिक मूल्य - सांस्कृतिक मूल्यों में ज्ञान, विश्वास, नीति विचार, न्याय, कला सहित वे सभी मूल्य आ जाते हैं जो सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने एवं उसके विकास में सहायक होते हैं।

(5) नैतिक मूल्य - नैतिक मूल्यों के अंतर्गत त्याग, निष्ठा, ईमानदारी, दया, नम्रता जैसे मूल्य समाहित होते हैं।

(6) लोकतांत्रिक मूल्य - इसके अंतर्गत स्वतंत्रता, समानता एवं भ्रातृत्व आदि जैसे मूल्य सम्मिलित किए जा सकते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book