बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- शिक्षा एवं संस्कृति में क्या सम्बन्ध है? स्पष्ट कीजिए
उत्तर-
शिक्षा एवं संस्कृति में अत्यन्त निकटता एवं चेतना का सम्बन्ध पाया जाता है। प्रत्येक समाज अपनी संस्कृति के अनुकूल ही शिक्षा की व्यवस्था करता है। शिक्षा अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिए विभिन्न प्रकार के संस्कृतियों की सेवा एवं सहायता करती है, एवं अपने कार्यों को सम्पन्न करने के लिए उसका सहयोग प्राप्त करती है। शिक्षा एवं संस्कृति के संबंध में निम्न शिक्षकों के अन्तर्गत निम्न बातें आती हैं-
(1) संस्कृति के हस्तांतरण में शिक्षा सहयोग करती है।
(2) शिक्षा में संस्कृति का समावेश होता है।
(3) शिक्षा संस्कृति के परिवर्तन में भी सहायक सिद्ध होती है।
(4) व्यक्तित्व के विकास में शिक्षा संस्कृति के सहयोग से सहायता करती है।
(5) संस्कृति की निरन्तरता में शिक्षा सहायता करती है।
अतः उपर्युक्त कथनों के विवेचन एवं अनुशीलन करने के परिणाम स्वरूप यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि शिक्षा संस्कृति का अभिन्न अंग होती है।
|