बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- संस्कृति की मुख्य विशेषताएँ कौन-सी होती हैं, संक्षेप में बताइए।
उत्तर-
संस्कृति की मुख्य विशेषताएँ संक्षेप में निम्नलिखित रूप में देखी जाती हैं -
(1) संस्कृति विभिन्न इकाइयों से मिलकर निर्मित होती है। अतः संस्कृति में संतुलन एवं संगठन का गुण निहित होता है।
(2) संस्कृति केवल मानव समाज में ही पाई जाती है, क्योंकि वह मानव निर्मित होती है।
(3) संस्कृति सीखी जाती है, यह मनुष्य के जन्मजात गुण में नहीं प्राप्त होती है।
(4) संस्कृति एक समूह से दूसरे समूह में हस्तान्तरित होती है।
(5) संस्कृति मनुष्य की आर्थिक, राजनीतिक, मानसिक एवं सामाजिक जरूरतों को पूरा करती है।
(6) संस्कृति वास्तव में मानव समाज को देने वाली है, समाज के व्यक्तियों की ही संस्कृति का विकास होता है।
(7) संस्कृति व्यक्ति की संस्कारता एवं आचारों के रूप में प्रतिलक्षित करती है।
|