लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :232
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2701
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

प्रश्न- संस्कृति का शिक्षा पर प्रभाव को उल्लिखित कीजिए।

उत्तर-

शिक्षा पर संस्कृति का प्रभाव - शिक्षा एवं संस्कृति का एक महत्वपूर्ण एवं घनिष्ठ संबंध होता है। समाज की जैसी संस्कृति होती है, वैसी ही शिक्षा व्यवस्था को अपनाया जाता है। शिक्षा को स्वरूपों का निर्माण समाज की संस्कृति के अनुसार होता है। उदाहरणस्वरूप स्वच्छ राष्ट्र समाज की संस्कृति में हुई तो स्वच्छता की भावना प्रबल होगी, तो शिक्षा शाब्दिक मूल्यों की प्राप्ति पर बल देगी और इसके विपरीत यदि समाज की संस्कृति का स्वरूप अशुद्ध होगा तो शिक्षा इसे शुद्ध करने की शक्ति का प्रयास किया जाता है। इसके अलावा जिस समाज की कोई संस्कृति नहीं होती उसकी शिक्षा का स्वरूप भी अधूरा होता है। स्पष्ट है कि शिक्षा संस्कृति से प्रभावित होती है। शिक्षा के सभी अंग, जैसे उद्देश्य, पाठ्यक्रम, अनुशासन आदि पर संस्कृति का प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव निम्नलिखित प्रकार से देखा जा सकता है-

(1) शिक्षा के पाठ्यक्रम पर प्रभाव - शिक्षा के पाठ्यक्रम का निर्माण भी संस्कृति प्रभावित करती है। क्योंकि समाज की संस्कृति शिक्षा के उद्देश्यों का निर्माण करती है और पाठ्यक्रम इन उद्देश्यों की प्राप्ति का साधन है। अतः पाठ्यक्रम समाज की संस्कृति पर आधारित होता है। समाज के विचार, विश्वास, मूल्यों आदि के ध्यान में रखकर ही पाठ्यक्रम निर्माण किया जाता है।

(2) शिक्षा के उद्देश्यों पर संस्कृति का प्रभाव - शिक्षा के उद्देश्य समाज के खान-पान, रहन-सहन, आचार-विचार, दार्शनिक विचारधाराओं, धार्मिक विचारधाराओं, विश्वासों, आवश्यकताओं के आधार पर निर्मित होते हैं। इस प्रकार समाज की संस्कृति के अनुसार शिक्षा के उद्देश्य का निर्धारण होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book