बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- संस्कृति से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
संस्कृति का अर्थ किसी समाज में रहने का ढंग। सामान्य रूप से संस्कृति शब्द का तात्पर्य मानव निर्मित उन भावात्मक संगठन या व्यवस्थाओं से है जिसके अन्तर्गत सामाजिक रीति-रिवाज, रहन-सहन, आचार-विचार, बेड़ा-भूषा, कला, विज्ञान, मशीन, उपकरण, राजनीतिक एवं आर्थिक व्यवस्थाएँ तथा अन्य सभी वस्तुएँ आती हैं, जो मनुष्य की आवश्यकताओं को पूर्ण करती हैं। दूसरे शब्दों में समाज में रहने वाले व्यक्तियों के दैनिक व्यवहार को ही संस्कृति कहा जा सकता है।
संस्कृति की विभिन्न परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं -
(1) वेब्सटर के अनुसार - "संस्कृति हमारे दैनिक व्यवहार में कला, साहित्य, धर्म, मनोरंजन में पाये जाने वाले विचार एवं व्यवहार के तौर-तरीकों में हमारी प्रकृति की अभिव्यक्ति है।"
(2) टेलर महोदय के शब्दों में - "संस्कृति वह जटिल पूर्णता है जिसमें ज्ञान, विश्वास, कला, नैतिकता, नियम, रीति-रिवाज तथा अन्य आदतों एवं योग्यताएँ जिन्हें मनुष्य समाज के सदस्य के रूप में प्राप्त करता है, सम्मिलित है।"
|