बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- सामाजिक विचलन एवं व्यक्तिगत विचलन में अन्तर स्पष्ट कीजिए
उत्तर-
सामाजिक विचलन एवं व्यक्तिगत विचलन मानव समाज की वह बीमारी है, जो उसके पतन को व्यक्त करती है। संदर्भ में इन दोनों में अन्तर इस प्रकार से है -
(1) सामाजिक विचलन पूरे समाज या सम्पूर्ण राष्ट्र के पतन का प्रतीक है, जबकि व्यक्तिगत विचलन व्यक्ति विशेष या परिवार के पतन का प्रमाण है।
(2) सामाजिक विचलन सम्पूर्ण राष्ट्र के विकास को बाधक कर देता है, जबकि व्यक्तिगत विचलन से केवल परिवार या व्यक्ति का विकास रुका रहता है।
(3) सामाजिक विचलन के अन्तर्गत अनुशासनहीन कार्य, भ्रष्टाचार, वैश्यावृत्ति आदि आते हैं, जबकि वैश्यावृत्ति से प्रभावित व्यक्ति विशेष होता है। समाज वैश्यावृत्ति का तिरस्कार करता है।
(4) व्यक्तिगत विचलन सामान्यतः व्यक्तिगत के प्रारम्भिक अवस्थाओं से, जबकि सामाजिक विचलन का रूप जब व्यापक हो जाता है तो वह सामाजिक विचलन का कारण बनता है।
|