लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :232
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2701
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

प्रश्न- मूल्यों का संस्कृति पर प्रभाव स्पष्ट कीजिए

मूल्य संस्कृति को विभिन्न प्रकार से प्रभावित करता है जो अधोलिखित तथ्यों द्वारा स्पष्ट है।

(1) संस्कृति को निरन्तरता प्रदान करना - किसी भी समाज की संस्कृति उसके जीवित रहने का प्रमाण है। बिना संस्कृति के समाज का पतन निश्चित है। शिक्षा संस्कृति की सुरक्षा रखने हेतु विद्यालय स्थापित करती है। विद्यालय में विभिन्न संस्कृतियों के अनुयायी आते हैं जो विद्यालय वातावरण का यह प्रयास रहता है कि इन विभिन्न संस्कृतियों के अनुयायियों के अनुकूलन के अवसर प्रदान कर विभिन्न सांस्कृतिक एकता स्थापित की जा सके।

(2) संस्कृति का संरक्षण - शिक्षा ही वह साधन है जो मौखिक या लिखित अथवा व्यावहारिक रूप में संस्कृति को जीवित रखती है। हमारे प्राचीन संस्कृति क्या थी, इसकी जानकारी हमें शिक्षा द्वारा मिलती है। साथ ही इसका यह प्रयास रहता है कि नई संस्कृति जो वर्तमान समय में विद्यमान है, उसे भी अपनाया जा सके।

(3) सांस्कृतिक ठहराव से दूर करना - जब एक समाज भौतिक संरचना वैज्ञानिक अनुसंधानों के कारण तीव्र गति से विकसित हो रही है लेकिन दूसरी ओर समय विचारों एवं विश्वासों को उतनी तीव्रता से विकसित नहीं कर पा रहे हैं। उसका परिणाम यह होता है कि भौतिक एवं मानसिक संस्कृति के बीच सामंजस्य समाप्त हो जाता है। इसे संतुलित करने का कार्य शिक्षा द्वारा किया जाता है।

(4) संस्कृति का स्थानान्तरण - शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी में सांस्कृतिक का स्थानान्तरण किया जाता है। परन्तु यही शिक्षा का उत्तरदायित्व है कि वह संस्कृति की महत्वपूर्ण बातें छात्रों तक स्थानान्तरित करे।

(5) संस्कृति में परिवर्तन लाने वाले कारक - शिक्षा का यह महत्वपूर्ण कार्य है कि सांस्कृतिक मूल्यों एवं आदर्शों को वैज्ञानिक पद्धति तथा पूर्व एवं नव विकास की ओर अनुकूल बनाया जाए।

(6) व्यक्तित्व के विकास में सहायक होता है - शिक्षा संस्कृति के अनुरूप बालक के व्यक्तित्व को विकसित करती है- संस्कृति के आदर्शो के अनुकुल ही शिक्षा बालक के व्यक्तित्व के विभिन्न पक्षों का विकास करती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book