बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- सभ्यता क्या है?
उत्तर-
सभ्यता
सामान्यतः सभ्यता एवं संस्कृति को एक ही अर्थ में जाना जाता है किन्तु यह दो अलग-अलग शब्द हैं तथा इनका अर्थ भी भिन्न है। सभ्यता मनुष्य का वह गुण है जिसमें व्यक्ति बाहरी भौतिक तत्वों के साथ जीवनयापन करता है किन्तु सत्य परिस्थितियों से। आज रेलगाड़ी, मोटर और हवाई जहाज अर्थात् यात्राओं के साधनों के विकास रहन-सहन का स्तर, परिवारों का आधुनिकीकरण अपनी मूल पहचान को बनाए रखते हुए भवन निर्माण, खान-पान के सभी सभ्यता की पहचान हैं और जिस देश में इसकी स्थिति अधिक होती वह देश उतना ही सभ्य होता है। समाज व समय माना जाता है।
सभ्यता मनुष्य के समाज में दिखती है जैसे - भोजन, रहन-सहन, कपड़े, पहनावा, सामाजिक परम्परा, स्थान, लोगों से बात-चीत करने का तरीका, खान-पान, त्योहार मनाने का तरीका इत्यादि बहुत अव्यक्त तरीके से होते हैं तो यह सब सभ्यता कहलाती है। उदाहरण स्वरूप - एक व्यक्ति अच्छे वस्त्र व साफ-सुथरे कपड़े महीनों के साथ पहनता है, लोग भी उसके तरीके से परिचित करता है, लोगों से अच्छा व्यवहार करता है, झूठ नहीं बोलता है। समाज में ऐसी शिक्षा है जिसमें लोग सभ्य आचरण करते हैं, जहां के लोग स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं, अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हैं, और वहीं जहां के लोग गंदगी में रहते हैं, शराब का सेवन करते हैं, गन्दे लोगों के साथ रहते हैं, मादक पदार्थों का सेवन करते हैं, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं, गली-गलौज करते हैं तो उन्हें हम असभ्य इंसान कहते हैं। हम कह सकते हैं कि सभ्यता समाज के लोगों के तरीके को इंगित करती है।
लेकिन जब हम यह सुनते, देखते हैं कि माता-पिता के बूढ़े वृद्धाश्रम भेजा दिया, घर से निकाल दिया, जब ऐसों के लिए किसी ने कोई ठोस कदम न उठाया, डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज को बिना इलाज के बाहर निकाल दिया, विद्यालय प्रवेश नहीं देता या किसी गर्भवती महिला को प्रसव कराने से इनकार कर देता है, कोई व्यक्ति वृद्ध अनाथ व अपंग परिवार का सदस्य को जबरदस्ती घर से निकाल देता है, धार्मिक स्थल में आडम्बर, अंधविश्वास, मनोविकार, अज्ञानतावश गाली व नकारात्मक, शिक्षकों द्वारा शिक्षण को मूल्यविहीन कार्य व ईमानदारी के साथ न करना यह कैसी सभ्यता की पहचान है?
|