बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- मानव जीवन में मूल्यों के महत्व पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर -
मूल्यों का मानव जीवन अत्यंत महत्व रहा है। वस्तुतः हम मूल्यों के द्वारा ही मानव समाज के पशुता समाज से भिन्न बनाते हैं। मूल्य समाज के सदस्यों को आत्मिक भावनाओं का ही प्रतिबिंबित नहीं करते वरन् उन्हें एक मानवीयता का आधार प्रस्तुत करते हैं। मूल्य ही व्यक्ति के पशुत्व स्वरूप से हटाकर मानवता के उत्कृष्ट स्तर पर प्रतिस्थापित करता है। मूल्य समाज में एकता लाकर उसे व्यवस्थित, संगठित एवं सुसंस्कृत बनाते हैं। व्यक्ति की बहुमुखी क्रियाओं को निर्देश देते हैं तथा उसे असत्य से सत्य एवं सुसंगति की ओर ले जाते हैं। मूल्य इच्छाओं से परे होते हैं, यदि मूल्य व्यक्तिगत इच्छाओं पर आधारित होंगे तो शिक्षा मात्र रटने का पाठ बनेगी। इसी बात पर निर्भर होगा कि अमुक विषय को छात्र महत्वपूर्ण समझते हैं अथवा नहीं।
|