बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- मूल्य शिक्षा की आवश्यकताओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
आधुनिक जीवन में मूल्य शिक्षा की जरूरत को निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर स्पष्ट किया जा सकता है -
(1) अपने देश की कला, संस्कृति तथा दर्शन आदि की गौरवशाली परम्पराओं पर विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए शिक्षा प्रदान करना।
(2) छात्रों को अपने देश के प्रति पूर्ण इच्छा शक्ति एवं लगन के साथ देश व समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण देने व शिक्षा प्रदान करने के लिए मूल्य-शिक्षा देना आवश्यक है।
(3) विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुभूतिकता की प्राथमिक आवश्यकता, अंधविश्वासी जीवन, अनात्मपरक नास्तिकता, भौतिकतावादी मनोवृत्तियों को समाप्त करने हेतु श्रमशील चिन्तन और अवगुणों का बोध कराना ताकि वे सांस्कृतिक मूल्यों को ग्रहण करें।
(4) विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा प्रदान करें जिससे वह देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को उन्मूलन कर देश व जनता को भ्रष्टाचार व व्याभिचार न देने की शिक्षा प्रदान करें।
(5) शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियों को पुरातन मूल्यों पर ध्यान केन्द्रित करके देश की संस्कृति को बचाने के लिए आवश्यक दिशा में शिक्षा प्रदान करना।
|