लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :232
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2701
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

प्रश्न- शान्ति शिक्षा का अर्थ एवं परिभाषा स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

शान्ति शिक्षा वर्तमान अनुशासन शोषण युक्त शिक्षा, हिंसा, अपराध एवं युद्ध को रोकने या कम करने का आधार है। शान्ति शिक्षा का क्षेत्र इतना व्यापक है कि इसे परिभाषित करना कठिन है। कुछ शिक्षकों एवं विचारकों ने इसकी परिभाषा करने का प्रयास किया है -

(1) आर. डी. लेग (2001) के शब्दों में - “शान्ति शिक्षा जातीयता, राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर बौद्धिक तंत्र एवं हिंसा की समस्याओं के समाधान का एक प्रयास है, यह अधिक न्यायपूर्ण एवं टिकाऊ भविष्य के हेतु के मार्ग की खोज है।”

(2) फ्रेटलॉजी के शब्दों में (1951) - “शिक्षा मानव में जन्मजात शक्तियों का सहायक सामंजस्यपूर्ण एवं प्रगतिशील विकास है।”

(3) इवान हैरिस एवं जॉन साइनोट के शब्दों में - “शान्ति शिक्षा का आधार शिक्षण के उन मूल प्रयासों में है जिससे शान्ति की पूर्ति होती है, सम्बन्धों को सम्मान करने हेतु अहिंसक उपाय बताने हेतु समाधान और अन्याय को उत्पन्न होने से रोकने के लिए मानव में विभिन्न कौशलों का विकास करते हैं।”

(4) जेम्स पेज के अनुसार - “शान्ति शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति विशेष का शान्ति से सम्बन्धों के मध्य आत्म-विश्वास उत्पन्न किया जाता है, जो कि छात्रों को युद्ध एवं सामाजिक अन्याय के प्रभाव, उद्देश्यों तथा परिणामों को समझने का अवसर देता है। सम्पूर्ण विश्व के प्रति प्रेम, शान्तिपूर्ण भविष्य निर्माण एवं स्वंय तथा अन्य लोगों की देखरेख सम्बन्धी गतिविधियों एवं सूचनाओं को प्रदान करते हैं।”

(5) प्रो. सौरभ सिंह के शब्दों में - “शान्ति शिक्षा का आशय, बालकों में एक स्वच्छ एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सकारात्मक शिक्षण प्रदान करने से है तथा बालकों के नकारात्मक संवेदनाओं पर नियंत्रण कर उनमें विश्वबन्धुत्व की भावना का विकास करना है।”

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book