बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- शान्ति शिक्षा के कौन से उद्देश्य होते हैं?
उत्तर-
शान्ति शिक्षा का मुख्य उद्देश्य परिवार, समाज, राष्ट्र एवं विश्व में शान्ति की स्थापना करके विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना है। शान्ति शिक्षा के उद्देश्य निम्नलिखित हैं -
(1) बच्चों को अहिंसक व्यवहार के परिणामों से अवगत कराना है।
(2) विद्यार्थियों में एक सही मानसिकता का विकास करना जिससे वह विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास कर सके।
(3) बच्चों में शान्ति प्रिय होने की भावना का विकास कराना।
(4) बच्चों को अनुशासन, अन्याय एवं शोषण के अर्थों को समझाना एवं उसको दूर करने के उपाय के बारे में बताना।
(5) बच्चों को प्रेरणा देना जिससे वह शान्ति के महत्व को हृदयंगम कर सकें।
(6) सम्बन्धों का निपटारा कराना, जिससे कि हिंसा एवं अधिक से अधिक न्यायप्रियता का संचालन हो।
(7) बच्चों में मानवता के मूल्यों का विकास करना।
|