बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा
प्रश्न- समावेशी शिक्षा की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर -
समावेशी शिक्षा की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं—
-
विभिन्न क्षमताओं वाले बच्चों के साथ ही कक्षा में उन बच्चों को भी उसी प्रकार शिक्षा दी जाए, जो किसी कारण से अक्षम (विकलांग) हैं। उनकी शारीरिक न्यूनता (विकलांगता) का कक्षा-शिक्षण में ध्यान दिया जाए।
-
सामान्य शैक्षिक संरचना में शारीरिक न्यूनता वाले बालक को समायोजित किया जाए।
-
शारीरिक न्यूनता या अन्य न्यूनता वाले बच्चों को भी सामान्य बच्चों की समझ में आने वाले तरीकों से व्यवहार किया जाए।
-
सभी शिक्षकों व शैक्षिक प्रशासकों को शारीरिक न्यूनता वाले बच्चों की शिक्षा हेतु रणनीति बनाकर उन्हें पर्याप्त सहयोग, संसाधन, सामूहिक नेतृत्व व समर्थन प्रदान करना चाहिए।
-
विद्यालय क्रिया-कलाप (शैक्षिक तथा पाठ्यक्रम-सहगामी क्रिया-कलाप) में विभिन्न क्षमताओं व आयु वाले बालक-बालिकाएँ एक साथ भाग लें।
-
सामान्य बच्चों की भाँति ही किसी भी प्रकार के अक्षम बालक को भी शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएँ। सामान्य बच्चों की भाँति ही विकलांग बच्चों को भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
|