बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- सेल्यूलर फोन क्या है? इसके लाभ व दोष बताइए।
उत्तर -
(Cellular Phone)
शब्द 'सेल्यूलर' का निर्माण अंग्रेजी भाषा के शब्द सैल (cell) से हुआ है। इसे कोशिका कहते हैं। सैल कोशिकाओं के द्वारा ये कार्य करते हैं। छोटा उपकरण होने के कारण इसे आसानीपूर्वक कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसीलिए इसे मोबाइल भी कहा जाता है।
इसमें एक एफ. एम. ट्रांसमीटर होता है।
सेल्यूलर फोन आसानी से जेब में आ जाने वाला छोटा-सा टेलीफोन यन्त्र होता है। इसका घटक कहीं से भी परम्परागत या दूसरे मोबाइल फोन पर सम्प्रेषण कर सकता है। हमारे देश में कई निजी क्षेत्र की तथा सरकारी क्षेत्र की कम्पनियाँ सेल्यूलर फोन सुविधा उपलब्ध कराती है। अब इनके द्वारा एस.एम.एस, ई-मेल, वीडियो रिकार्डिंग, वीडियो प्रेषण, रेडियो, जी.पी.एस., आदि सुविधाओं को शामिल किया जाता है।
लाभ (Advantages) : इसके लाभ निम्नलिखित होते हैं -
1. प्रयोग करना सरल,
2. अकाल या अन्य प्राकृतिक प्रयोग में उपयोगी,
3. समय प्रबन्धन में महत्वपूर्ण।
दोष (Disadvantages) : सेल्यूलर फोन के दोष निम्नलिखित हैं-
1. शुल्क का भुगतान सम्प्रेषक व सम्प्रेषिती दोनों के द्वारा;
2. बड़े अंकों के नम्बर,
3. खोने का भय।
|