लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- फैक्स क्या है? टेलेक्स एवं फैक्स में क्या अन्तर है?

अथवा
फैक्स को स्पष्ट कीजिए।
अथवा

टिप्पणी कीजिए:
(i) फैक्सीमाइल (फैक्स)
(ii) फैक्स-ऑन डिमाण्ड (एफ. ओ. डी. )।

उत्तर -

फैक्सीमाइल (फैक्स)
[(Facsimile (Fax)]

फैक्सीमाइल (फैक्स) भी बहुत से व्यावसायिक संगठनों में प्रयोग में लाया जाता है। फैक्स की सहायता से दृश्य पत्र सामग्री जैसे उदाहरण, फोटोग्राफ, लोगो, मेमो व डायग्राम आदि आसानी से भेजे जा सकते हैं। प्रमाणपत्र, अनुबन्ध पत्र व समझौता पत्र आदि का भी दूरभाष काल की गति से सम्प्रेषण किया जा सकता है।

फैक्स से किसी लिखित सूचना को संकेतों में बदलकर उन संकेतों को गन्तव्य स्थान तक पहुँचाने एवं उस स्थान पर छवि की प्रतिलिपि प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। संकेतों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर टेलीफोन लाइनों, रेडियो, उपग्रह आदि किसी सम्प्रेषण माध्यम से प्रसारित करते हैं। इसका मुख्य उपयोग समाचार जगत में समाचारों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजकर करते हैं। इसका खर्च भी कम आता है तथा समय की बचत होती है।

आधुनिक फैक्स मशीनों की उपयोगिता इस प्रकार है-

1. फैक्स से संदेशों को भेजने एवं प्राप्त करने का काम होता है।
2. फैक्स से संदेशों को भेजने में समय एवं धन की बचत होती है।
3. फैक्स से संदेशों को कूटलेखन में लिखने की सुविधा प्राप्त हुई है।
4. इससे सभी प्रकार के रेखाचित्र टाइप या मुद्रित लेखों को इसके द्वारा भेजा जा सकता है।
5. फैक्स से लम्बी दूरी तक प्रेषित करना संभव होता है।

फैक्स-ऑन डिमाण्ड
(Fax-on-Demand)

यह एक स्वचालित फैक्स रीट्रीवल सिस्टम (Fax Retrieval System) अर्थात् फैक्स अन्वेषण पद्धति है। एफ. ओ. डी. के द्वारा संगठन सूचना हेतु अनुरोध प्राप्त कर सकता है तथा की-बोर्ड को छुए बिना ही अनुरोधों का उत्तर दे सकता है। इसके लिए उपग्रह सम्पर्क (Satellite Links) की आवश्यकता होती है।

लाभ (Advantages) : इसके लाभ अग्रवत हैं-

1. एक स्वचालित प्रत्युत्तर पद्धति,
3. संग्रहण की सुविधा,
2. प्रपत्रों की विविधता का निर्माण,
4. सम्प्रेषण का तीव्र साधन।

टेलैक्स एवं फैक्स में अन्तर
(Difference between Talex and Fax)

क्र.सं.
(Sl.No.)
टेलैक्स
(Talex)
फैक्स
(Fax)
1.
इसके माध्यम से दृश्यपत्र सामग्री जैसे - चार्ट, ग्राफ, डायग्राम आदि को नहीं भेजा जा सकता है। फैक्स के द्वारा सभी दृश्य पत्र सामग्री को भेजा जा सकता है।
2.
इसमें समय लगता है, क्योंकि इसमें प्रपत्रों  को टाइप करना पड़ता है। इसमें बहुत कम समय लगता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book