|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न-. साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थी को क्या तैयारी करनी चाहिए?
उत्तर -
(Preparation for Interview)
साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले व्यक्ति को साक्षात्कार में अच्छी तैयारी करनी होती है। साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए की जाने वाली मुख्य तैयारियाँ / सुझाव निम्नलिखित हैं-
1. साक्षात्कार में उपस्थित होने से पूर्व अभ्यर्थी को स्वयं के लिए भावानात्मक व शारीरिक रूप से तैयार करना चाहिए।
2. अभ्यर्थी द्वारा कम्पनी के सम्बन्ध में यथा सम्भव अधिक से अधिक सूचनाएँ संकलित करनी चाहिए। ऐसी सूचनाओं को विज्ञापन, कालेज सेवायोजन प्रकोष्ठ, वार्षिक प्रतिवेदन, रोजगार ब्रोशर आदि के माध्यम से संकलित करनी चाहिए। अभ्यर्थी साक्षात्कार से कुछ दिन पूर्व कम्पनी का भ्रमण करके भी सूचनाओं का संकलन कर सकता है।
3. उसे स्वयं को उचित प्रकार से तैयार करना चाहिए। अभ्यर्थी को कार्य के अनुरूप उचित वस्त्र पहनने चाहिए। परम्परागत वस्त्र अच्छा चयन हो सकते हैं। साक्षात्कार में भद्दे कपड़े पहन कर नहीं जाना चाहिए।
4. अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए नए वस्त्रों का चुनाव करने से बचना चाहिए। उसे ऐसे वस्त्रों का चयन करना चाहिए जो आरामदायक हो।
5. अभ्यर्थी को अपने साथ सभी मूल प्रमाणपत्र ले जाने चाहिए। उसे सभी प्रमाणपत्रों की दो फोटो कापी भी ले जानी चाहिए।
6. साक्षात्कार के सही समय पर पहुँचना चाहिए।
7. साक्षात्कार स्थल पर पहुँच कर अभ्यर्थी को सुकून महसूस करना चाहिए। उसे वहाँ से कहीं और नहीं चले जाना चाहिए।
8. जब अभ्यर्थी का नाम पुकारा जाये तो उसे आवश्यक सामग्री के साथ ठीक से चलकर जाना चाहिए। दरवाजे की धीरे से खोलकर कक्ष में प्रवेश करना चाहिए।
9. उसे प्रश्नों का उत्तर मुक्त भाव से एवं सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए देना चाहिए।
10. यदि अभ्यर्थी को किसी प्रश्न का उत्तर मालूम न हो, तो उसे नम्रतापूर्वक 'सौरी सर' बोलना चाहिए।
11. अभ्यर्थी को साक्षात्कार कक्ष में तब तक ठहरना चाहिए जब तक साक्षात्कारकर्त्ता सुनने में रूचि लेता रहे।
12. अभ्यर्थी को साक्षात्कार के दौरान सकारात्मक रहने का प्रयास करना चाहिए। उसे किसी व्यक्ति या व्यवस्था की आलोचना करने से बचना चाहिए।
13. अभ्यर्थी को साक्षात्कारकर्ता को धन्यवाद देना चाहिए तथा साक्षात्कार कक्ष से प्रसन्नतापूर्वक बाहर आना चाहिए।
|
|||||










