लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- आत्म विश्वास से आप क्या समझते हैं?

उत्तर -

आत्म-विश्वास
(Self-Confidence)

आत्म-विश्वास एक अभ्यर्थी की आधारभूत आवश्यकता होती है। इसका आशय उसके अपने भीतर विश्वास होने से लगाया जाता है। आत्म-विश्वास होने पर आत्म-सम्मान में वृद्धि होती है। विशेष कार्यों के अनुभव से आत्म-विश्वास में वृद्धि होती है। आत्म-विश्वास के विभिन्न स्रोतों में से इसका प्रमुख स्रोत स्वयं में विश्वास होना होता है। आत्म-विश्वास एक व्यक्ति की कार्य निष्पादन के प्रति आशा होती है। यह व्यक्ति का अपनी कार्यक्षमता व सामर्थ्य पर ऐसा विश्वास होता है कि वह चुनौतियों का सामना कर सकता है। जब व्यक्ति को अपनी क्षमताओं पर अधिक विश्वास होता है, तो वह अधिक प्रसन्न, ऊर्जावान व अभिप्रेरित होता है।

आत्म-विश्वास को एक व्यक्ति की सम्पूर्ण क्षमता के अवबोधन के सम्बन्ध में अधिक व्यापक एवं स्थायी गुण के रूप में संदर्भित किया जाता है।

आत्म-विश्वास के सिद्धान्त
(Theories of Self-Confidence)

आत्म-विश्वास के सिद्धान्त निम्नलिखित हैं-

1. ब्रेडेन का सिद्धान्त,
2. आवश्यकताओं की मेस्त्रों की सोपानिकता,
3. भय प्रबन्धन सिद्धान्त,
4. सामाजिक - मीटर सिद्धान्त 

आत्म-विश्वास का महत्व (Importance of Self-Confidence) - आत्म-विश्वास रखने वाला व्यक्ति अपने जीवन में बेहतर कार्यानुपालन करता है तथा वह रोजगार से सन्तुष्ट होता है। आत्म- विश्वास किसी बड़ी सर्जिकल प्रक्रिया के पश्चात् ठीक होने तथा जीवित रहने के अवसर बढ़ाता है। आत्म- विश्वास तथा उपलब्धि के बीच सम्बन्ध होता है।

आत्म-विश्वास बड़ी सफलताओं तथा उपलब्धियों का आधार होता

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book