लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

 

प्रश्न- बनावटी साक्षात्कार क्या है? इसमें साक्षात्कारकर्ता और साक्षात्कारी की भूमिका का विवेचन कीजिए।

अथवा
बनावटी साक्षात्कार को समझाइए।

उत्तर -

बनावटी साक्षात्कार ( Mock Interview) - बनावटी साक्षात्कार से अभिप्राय साक्षात्कार सम्बन्धी वास्तविक स्थितियों को पैदा करने से है अर्थात् वास्तविक साक्षात्कार की नकल उतारना ही कृत्रिम साक्षात्कार या बनावटी साक्षात्कार या नकली साक्षात्कार कहलाता है। बनावटी साक्षात्कार, वास्तविक साक्षात्कार का एक नमूना मात्र है। इसके द्वारा इस बात की जानकारी प्राप्त होती है कि वास्तविक साक्षात्कार कैसे किया जाता है। अन्य शब्दों में, एक वास्तविक साक्षात्कार को समझने तथा जानने के लिये आयोजित साक्षात्कार नकली साक्षात्कार कहलाता है।

साक्षात्कारकर्ता की भूमिका या साक्षात्कारकर्ता के लिये मार्गदर्शक बातें

1. साक्षात्कार के लिये उचित स्थान का चुनाव करना चाहिये। साक्षात्कार का स्थान बाहर के शोरगुल से मुक्त होना चाहिए। कमरे में रोशनदान और पर्याप्त रोशनी का प्रबन्ध होना चाहिए।
2. फर्नीचर का उचित प्रबन्ध करना चाहिए। इसे रखने की जगह उस औपचारिकता के अनुसार होगी जो साक्षात्कारी के लिए रखना आवश्यक है। यदि साक्षात्कार औपचारिक है तो साक्षात्कारकर्त्ता और साक्षात्कारी के बीच एक मेज रखी जाती है। दूसरी तरफ यदि साक्षात्कार अधिक औपचारिक ढंग से करना है तो बैठने का प्रबन्ध सोफे पर अथवा गोल मेज के इर्द-गिर्द हो सकता है।
3. साक्षात्कारी से क्या सूचना प्राप्त करनी है, इसका निर्णय पहले लेना चाहिये। इसके लिये साक्षात्कारकर्ता को कुछ प्रश्न पहले ही तैयार करने चाहिए, जो उसे साक्षात्कारी से पूछने हैं।
4. सुनिश्चित बनाएँ कि साक्षात्कार की सूचना साक्षात्कार को दी जा चुकी है।
5. साक्षात्कार के दौरान साक्षात्कारी को सुविधाजनक स्थिति में रखें और शुरू में ही उसे साक्षात्कार का उद्देश्य स्पष्ट कर दें।
6. साक्षात्कारी के दिये हुये उत्तरों में रुचि दर्शाएँ।
7. साक्षात्कारी के द्वारा प्रदान की गई सूचना का रिकार्ड रखें।
8. सुखदाई संकेत पर साक्षात्कार को समाप्त करें, जैसे "अपना समय देने के लिये धन्यवाद।'

साक्षात्कारी की भूमिका
1. साक्षात्कार परिषद् का नम्रता से अभिवादन करें।
2. जब आपको कहा जाय तो स्वाभाविक ढंग से बैठ जाएँ।
3. साक्षात्कारकर्त्ता के प्रश्नों की तरफ ध्यान दें और उनका उत्तर स्वाभाविक ढंग से लेकिन ध्यानपूर्वक दें।
4. प्रश्नों का उत्तर देने में ईमानदारी से काम लें। यदि आपको उत्तर न आता हो, तो नम्रता से इस बात को स्वीकार करें।
5. संक्षिप्त और संगत उत्तर दें।
6. अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। नौकरी और संस्था के लिये अपना जोश प्रकट करें। बताएँ कि आप वास्तव में संस्था में काम करना चाहते हैं।
7. अपने स्थान पर बार-बार मत हिलें, ऊँगलियों के नाखून मत काटें, कागज दबाने के भार से मत खेलें, टाई की गाँठ को बार-बार मत खींचें आदि।
8. साक्षात्कारकर्त्ता को किसी भी तरह से नाराज मत करें।
9. अति विनोदी व अति गम्भीर मत दिखाई दें।
10. अन्त में साक्षात्कार समिति को धन्यवाद दें और पूर्ण आत्मविश्वास से कमरे से बाहर आएँ।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book