बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- योग्यता व गहन साक्षात्कार को समझाइये।
उत्तर -
गहन साक्षात्कार
(Core Interview)
जब साक्षात्कार प्रमुख रेखीय प्रबन्धक व विशेषज्ञों द्वारा अभ्यर्थी के सेवा क्षेत्र के ज्ञान, क्षमता आदि के सम्बन्ध में किया जाता है तो इसे गहन साक्षात्कार कहा जाता है।
प्रकार (Types) - साक्षात्कार निम्नलिखित प्रकार का होता है -
1. दबाव साक्षात्कार (Stress Interview ) : 'हारेल' (Harell) के मतानुसार प्रतिबल साक्षात्कार प्रार्थियों की 'भावनात्मक सन्तुलन क्षमता जो कि कुछ कार्यों के लिए आवश्यक होती है, का परीक्षण तथा निर्धारण किया जा सके। इसमें प्रार्थियों पर आर्थिक भावनात्मक दबाव डाला जाता है, जिससे कि उनके प्रत्युत्तर को जाँचा जा सके। प्रतिबल साक्षात्कार व प्रार्थियों पर साक्षात्कारकर्ताओं द्वारा प्रश्नों की अति तेज बौछार-सी की जाती है और यह देखा जाता है कि वे अपने सन्तुलन को बनाये रखकर विवेकपूर्ण उत्तर देते हैं अथवा नहीं, जो प्रार्थीगण इस दबाव या प्रतिबल के आगे टिक जाते हैं, उनको विशेष स्थान दिया जाता है।
2. आधारभूत सूचनात्मक साक्षात्कार (Background Information Interview) : ऐसा साक्षात्कार उन जानकारियों को जानने के लिए किया जाता है जो आवेदन-पत्र में प्राप्त नहीं होती एवं आवेदन-पत्र में जो सूचनाएँ उपलब्ध होती हैं उनके सत्यापन के उद्देश्य से यह साक्षात्कार किया जाता है।
3. कार्य एवं जानकारी साक्षात्कार (Job and Bobing Interview ) : इस प्रकार के साक्षात्कार में अभ्यर्थी के कार्य ज्ञान, कार्य उत्तरदायित्व, कार्यविधि तथा विशिष्ट कलात्मक क्षेत्रों में कार्य करने के तरीके आदि की जानकारी ज्ञात की जाती है।
4. सामूहिक तर्क साक्षात्कार (Group Discussion Interview ) : यह साक्षात्कार एक समूह से एक साथ होता है तथा समूह में यह अध्ययन किया जाता है कि सामूहिक नेतृत्व नेता आदि गुणों का स्तर समूह के अभ्यर्थियों में कितना-कितना है।
5. औपचारिक अथवा संरचित साक्षात्कार (Formal or Structured Interview) : इसे नियंत्रित साक्षात्कार भी कहा जाता है। यह औपचारिक साक्षात्कार होता है। इसमें पहले से निर्धारित प्रश्नों की एक सूची बनाकर उत्तरदाता से सम्पर्क करके उसका साक्षात्कार किया जाता है तथा प्राप्त उत्तर उसी क्रम में उसी समय लिखे जाते हैं। इस प्रकार के साक्षात्कार का उद्देश्य एक समान प्रश्न से विभिन्न उत्तरदाता से विभिन्न उत्तर प्राप्त करके कुछ निष्कर्ष निकालना होता है।
|