लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

अध्याय - 8

साक्षात्कार दक्षता : साक्षात्कार में उपस्थित होना

( Interviewing Skills : Appearing in Interviews)

 

प्रश्न- साक्षात्कार से आप क्या समझते हैं? साक्षात्कार की परिभाषा लिखिए। इसकी विशेषतायें बताइये।

अथवा
'साक्षात्कार' क्या है? इसके उद्देश्य, लाभ व दोष बताइये। साक्षात्कार कितने प्रकार का होता है?
अथवा
निम्नांकित पर टिप्पणी लिखिए :
(i) साक्षात्कार,
(ii) साक्षात्कार के प्रकार,
(iii) साक्षात्कार के लाभ व हानियाँ।

इस प्रश्न का उत्तर आगे दिये गये सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तरों को मिलाने से पूरा होता है।

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न- साक्षात्कार से आप क्या समझते हैं?

उत्तर -

साक्षात्कार का आशय
(Meaning of Interview)

शब्द 'साक्षात्कार' (Interview) की उत्पत्ति फ्रेंच भाषा के शब्द 'इण्टरवॉयर' ( entire voir) से हुई है जिसका अर्थ 'एक दूसरे को देखने' (to see each other) या प्रकाश डालने से लगाया जाता है। शब्द 'साक्षात्कार' का आशय एक दूसरे के बारे में देख-सुनकर जानना है।

साक्षात्कार किसी कार्य विशेष हेतु किसी व्यक्ति विशेष की उपयुक्तता का मूल्यांकन करने की विधि है। हालाँकि यह बहुतायत में प्रयोग होता है, परन्तु इसकी परिभाषा अत्यन्त कठिन है। यह साक्षात्कारकर्ता एवं अभ्यर्थी के बीच होने वाली द्विमार्गी सम्प्रेषण प्रक्रिया है।

परिभाषा ( Definition) : स्ट्रॉस व जॉर्ज सेयल्स के अनुसार, "साक्षात्कार चयन की वह विधि है जिसके द्वारा किसी व्यक्ति के उत्तरदायित्व, उसके व्यवहार तथा उसके गुणों का पता लगाया जा सकता है।'

साक्षात्कार के अन्तर्गत व्यक्ति या व्यक्तियों से प्रश्न पूछकर सूचना एकत्र की जाती है। यह सम्प्रेषण का प्रतिष्ठित उदाहरण है। बहुधा साक्षात्कार का आयोजन कर्मचारियों का चयन करने के लिए ही किया जाता है।

साक्षात्कार के उद्देश्य (Objectives of Interview) : स्ट्रॉस एवं सेयल्स के अनुसार, " साक्षात्कार का उद्देश्य कार्य की विशिष्ट आवश्यकताओं के साथ प्रार्थी को मापना अर्थात् उसका मूल्याँकन करना है और यह निश्चय करना है कि क्या यह कार्य के लिए उपयुक्त होगा? यह तकनीक इस बात की भी अनुमति प्रार्थी को देती है कि वह कार्य एवं संगठन के सम्बन्ध में प्रश्नोत्तर कर सके। दि अमरीकन मैनेजमेण्ट एसोशियेशन ने साक्षात्कार के चार उद्देश्य बताये हैं, जो इस प्रकार हैं- (1) एक अच्छे चयन एवं विस्थापन के लिए प्रार्थी की योग्यता के परीक्षण हेतु एक अवसर प्रदान करना। (2) कम्पनी के उद्देश्यों के सम्बन्ध में प्रार्थी को आवश्यक तथ्यों के बारे में जानकारी देना। (3) पारस्परिक समझ एवं विश्वास की भावनाओं का निर्माण करना। (4) कम्पनी के प्रति सद्भावना (Goodwill ) पैदा करना, चाहे साक्षात्कार के परिणामस्वरूप प्रार्थी का चयन हो अथवा नहीं।

साक्षात्कार के उद्देश्य अग्रवत हैं :

1. उपयुक्त व्यक्तियों का चयन करना;
2. श्रमिकों का सामयिक मूल्याँकन करना;
3. बाह्य साक्षात्कार
4. श्रमिकों की अभिरुचि, कार्य दशायें आदि जानना
5. प्रसारण के दौरान पत्रकारों व विशेषज्ञों के साथ बात-चीत कर उनके विचारों से अवगत होना,
6. प्रवेश के समय साक्षात्कार लेना;
7. पुलिस अधिकारी द्वारा प्रश्न पूछना आदि।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book