बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- मौखिक सत्र से आपका क्या आशय है? इसके बारे में मार्गदर्शन दीजिए।
उत्तर -
मौखिक सत्र
(Oral Session)
एक सत्र जिसमें वक्तागण अपने-अपने कार्य को एक-एक करके मौखिक रूप से व्यक्त करते हैं, उसे मौखिक सत्र कहते हैं। वक्ताओं द्वारा अपने कार्य को संक्षिप्त भाषण की श्रृंखला के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। सामान्यतया उनका भाषण 10 मिनट से 30 मिनट का रहता है। मौखिक सत्र में प्रत्येक वक्ता प्रश्नों को कुछ मिनट के लिए प्रस्तुत करता तथा इसका अनुगमन आगामी वक्ता द्वारा किया जाता है। मौखिक सत्र का संचालन एक कक्ष में होता है। ये सत्र भाषण शैली में होते हैं। मौखिक सत्र को प्रायः सीट पर बैठे श्रोताओं के साथ आयोजित करते हैं।
एक मौखिक सत्र कई वक्ताओं को अपने-अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करने का अवसर देता है।
(Some Guidelines regarding the Oral Session)
मौखिक सत्र के सम्बन्ध में कुछ मार्गदर्शिकाएँ निम्नलिखित हैं. -
1. श्रोताओं को मौखिक सत्र की प्रकृति एवं प्रयोजन से परिचित कराने के लिए एक प्रारम्भिक विवरण
दिया जाना चाहिए।
2. मौखिक सत्र में मौखिक प्रस्तुतकर्ता को कुछ बातें प्रतिवेदित रूप में बतानी चाहिए।
3. मौखिक प्रस्तुतकर्ता को पूर्वाभ्यास करना चाहिए।
4. उसे आवंटित समय में अपना प्रस्तुतीकरण पूरा कर लेना चाहिए।
5. मौखिक सत्र में सभी प्रस्तुतकर्त्ताओं को समान समय दिया जाना चाहिए।
6. श्रोताओं को प्रश्न पूछने का अवसर दिया जाना चाहिए।
|