बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- व्यवसाय पर सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभाव लिखिए।
अथवा
व्यवसाय में सूचना प्रौद्योगिकी के परिनियोजन की चर्चा कीजिए।
अथवा
एक व्यवसाय के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के क्या लाभ होते हैं?
अथवा
व्यापार में सूचना तकनीकी के प्रयोगों की विवेचना कीजिये।
उत्तर -
(Impacts of Information Technology on Business)
वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी ने विश्व भर में व्यवसाय की स्थिति में क्रान्ति मचा दी है। साधारण वेबासाइट के कारण कारण स्थानीय व्यवसाय अन्तर्राष्ट्रीय बन गया है। सूचना प्रौद्योगिकी ने व्यवसाय की विज्ञापन करने में मदद की है।
सूचना प्रौद्योगिकी ने ग्राहक सेवा में मदद की है। बड़े निगम जैसे माइक्रोसॉफ्ट, ईमेल एवं चैट सर्विस के माध्यम से अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को जानते एवं हल करते हैं। संगठनों मे आन्तरिक एवं बाह्य नेटवर्किंग ने व्यवसायों की कार्यप्रणाली को सुधारा है। स्टाफ एवं ग्राहक प्रतिपुष्टि, उन्नति एवं विस्तार के लिए प्रबन्धकों से सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उन्नति के साथ-साथ प्रौद्योगिकी नवकरण भी हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप नये उपकरण एवं गैजेट का उद्भव हुआ है। हमारी कम्पनी चाहे बड़ी हो या छोटी, प्रौद्योगिकी लागतों को बचाने तथा ग्राहकों की बढ़ती हुई माँगों एवं आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दृश्य एवं अदृश्य दोनों प्रकार के लाभ देती है। प्रौधोगिकी नवकरण कार्पोरेट कार्यक्षमता, कर्मचारियों, ग्राहकों व आपूर्तिकर्ताओं के बीच संस्कृति एवं सम्बन्ध को प्रभावित करता है। उपयोग की गयी प्रौद्योगिकी का प्रकार एवं गुणवत्ता गुप्त व्यावसायिक सूचनाओं की सुरक्षा को प्रभावित करती है। प्रशासकीय कार्यों जैसे - स्कन्ध, पुस्तपालन एवं अभिलेख रखने के भार स्वरूप होने के कारण बड़ी छोटी दोनों प्रकार की कम्पनियाँ अपने प्रशासकीय कार्यों को करने के लिए कम्प्यूटर पर विश्वास करती हैं। इन्टरनेट एवं ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग साइट्स ने व्यावसायिक प्रचालनों की लागतों को अत्यधिक कम कर दिया है। इससे कम्पनियों के लिए छ: सिग्मा विधियों का उपयोग करना और अधिक आसान हो जाता है। कुछ फर्मों ने अपने कर्मचारी सेवायोजित करने के बजाय आउटसोर्सिंग से कार्य कराना शुरू कर दिया है। इससे लागतों में बचत होती है। प्रौद्योगिकी नवकरणों का अत्यधिक प्रभाव होने के कारण कम्पनियों का इसके बिना रहना असम्भव हो गया है। सामान्यतया उपयोग होने वाले उच्च प्रौद्योगिकी उपकरण निम्नलिखित हैं -
1. कम्प्यूटर,
2. फोटोकॉपियर,
3. टेलीफोन,
4. कम्प्यूटर प्रिन्टर,
5 इन्टरनेट,
6. पेपर ग्रेडर,
7. मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर,
8. टच स्क्रीन मॉनीटर,
9 कम्प्यूटर माउस,
10 लैपटॉप कम्प्यूटर आदि।
(Advantages of Information Technology to Business)
सूचना प्रौद्योगिकी को व्यवसाय से होने वाले लाभ निम्नलिखित हैं-
1. ग्राहक सम्बन्ध (Customer Relations) - सूचना प्रौधोगिकी उस तरीके को प्रभावित करती है जिसके माध्यम से कम्पनियाँ अपने ग्राहकों के साथ संचार करती हैं एवं सम्बन्ध स्थापित करती हैं। तीव्र परिवर्तनशील व्यावसायिक वातावरण में कम्पनियों के लिए यह आवश्यक होता है कि वे अपने ग्राहकों का विश्वास एवं वफादारी प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से एवं शीघ्रतापूर्वक उनके साथ अन्तर्क्रिया करें। इन्टरनेट एवं ऑनलाइन सोशल नेटवर्क का उपयोग करके फर्मों अपने ग्राहकों के साथ अन्तर्क्रिया करती हैं तथा उत्पाद के बारे में उनके प्रश्नों के उत्तर देती हैं। ग्राहकों के साथ प्रभावी संचार स्थापित होने से न केवल उनका समर्थन मिलता है वरन् इससे मजबूत अच्छी सार्वजनिक छवि भी बनती है। इससे व्यावसायिक उपक्रम से निकलने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड में कमी आती है।
2. व्यावसायिक प्रचालन (Business Operation ) - प्रौद्योगिकी नवकरणों का उपयोग होने से व्यावसायिक स्वामी एवं उद्यमी अपने रोकड़ प्रवाह को बेहतर रूप से समझ सकते हैं तथा भण्डारण लागतों को किस प्रकार ठीक से प्रबन्धित किया जाए, को जान सकते हैं तथा अपना समय एवं धन बचा सकते हैं।
3. निगम संस्कृति (Corporate Culture) - प्रौद्योगिकी से कर्मचारी संचार करते हैं तथा अन्य देशों में अन्य कर्मचारियों के साथ अन्तर्क्रिया करते हैं।
4. सुरक्षा (Security ) आधुनिक सुरक्षा उपकरण कम्पनियों को उनके वित्तीय ऑकड़ों, गुप्त व्यावसायिक सूचनाओं व निर्णयों की सुरक्षा करने में सक्षम बनाते हैं।
5. शोध के अवसर (Research Opportunities) - सूचना प्रौद्योगिकी व्यवसाय के प्रतियोगियों के बारे में अध्ययन करके जानकारी रखने में सक्षम बनाती है। यह कम्पनियों को अज्ञात बाजारों में वास्तविक रूप से जाने का मौका देती है।
6. कार्पोरेट प्रतिवेदन (Corporate Reports) - सूचना प्रौद्योगिकी से व्यावसायिक उपक्रम गुणात्मक वित्तीय एवं प्रचालनात्मक रिपोर्ट देने हेतु अपने शाखा कार्यालयों से संचार करते हैं।
7. औद्योगिक उत्पादकता (Industrial Productivity) - व्यावसायिक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम अथवा सॉफ्टवेयर पैकेज का उपयोग करके परम्परागत विनिर्माण प्रक्रिया को स्वचालित बनाया जा सकता है, श्रम लागतें घटायी जा सकती हैं तथा उत्पादकता बढ़ायी जा सकती है। यह कम्पनियों को कार्यक्षमता एवं उत्पादकता बढ़ाने में सक्षम बनाता है।
8. व्यावसायिक गतिशीलता (Business Mobility) - सूचना प्रौद्योगिकी में हुए नवकरणों ने कम्पनियों की बिक्री एवं सेवाओं को बढ़ाया है, तथा माल एवं सेवाओं को प्राप्त करने एवं देने में लगने वाले समय को कम किया है। कम्पनियाँ न्यूनतम व्यय करके कई बाजारों में प्रवेश कर सकती हैं।
9. शोध क्षमता (Research Capacity) - सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनियों को बाजार में नई प्रवृत्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाती है।
|