बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- सम्प्रेषण की अन्तर्वैयक्तिक बाधाएँ समझाइये।
उत्तर -
(Interpersonal Barriers to Communication)
सम्प्रेषण की अन्तर्वैयक्तिक बाधाओं को प्रभावी संचार की सर्वाधिक पेचीदी बाधाओं के रूप में देखा जाता है। व्यक्तियों की अन्तर्वैयक्तिक सम्प्रेषण दक्षता के बिना पेशेवर तथा व्यक्तिगत जीवन में सफलता को प्राप्त नहीं किया जा सकता। अन्तर्वैयक्तिक सम्प्रेषण न केवल शाब्दिक सम्प्रेषण को शामिल करता है, वरन अशाब्दिक सम्प्रेषण को भी सम्मिलित करता है। सम्प्रेषण का प्राप्तकर्ता संदेश के संभावित अर्थ का निर्वचन करता है। अन्तर्वैयक्तिक सम्प्रेषण की बाधाएँ तब उत्पन्न होती हैं जब प्रेषक का संदेश इसके आशय से भिन्न रूप में प्राप्त किया जाता है। विशेष रूप से अन्तर्वैयक्तिक सम्प्रेषण की बाधा स्पष्टीकरण के बिना समझ की कमी के परिणामस्वरूप उत्पन्न होती है। यदि अन्तर्वैयक्तिक सम्प्रेषण की बाधाओं को नहीं समझा जाता, तो कार्यस्थल की उत्पादकता गिरने लगती है।
प्रभावी संचार से व्यक्तियों को रोकने वाली अन्तर्वैयक्तिक बाधाएँ निम्नलिखित हैं-
1. संचार प्रक्रिया में भाग न लेने की इच्छा की कमी एक महत्वपूर्ण बाधा होती है।
2. अधीनस्थों में सम्प्रेषण के प्रति जागरूकता की कमी होती है। वे अज्ञात भय एवं उपेक्षा के कारण भी सम्प्रेषण नहीं करते हैं। उच्च अधिकारियों के नाराज हो जाने के भय से वे सूचनाओं को प्रेषित करने से बचते रहते हैं। अधीनस्थों में हीनभावना होने के कारण वे निर्भीकतापूर्वक अपने विचारों को उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाते।
|