|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- समितियों के प्रतिवेदन पर एक लेख लिखिए।
उत्तर -
समितियों का प्रतिवेदन
(Report of Committees)
कभी- कभी किसी विषय पर अध्ययन करके प्रतिवेदन देने के लिए समिति बनायी जाती है। समिति या उप-समिति को विषय का अध्ययन करके प्रतिवेदन तैयार करना होता है। यह प्रतिवेदन सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है। प्रतिवेदन औपचारिक शैली का रहता है। इस पर समिति के सभी सदस्यों द्वारा हस्ताक्षार किए जाते है। समिति द्वारा दिए जाने वाले प्रतिवदेन में उसी विषय के सम्बन्ध में विवरण प्रस्तुत किए जाते हैं जो समिति को अध्ययन करने के लिए सौंपे गये है।
समिति का प्रतिवेदन तैयार करने में ध्यान देने योग्य बातें निम्नलिखित हैं :
1. प्रतिवेदन में सभी घटनाएँ दी जानी चाहिए।
2. सभी तथ्यों को उचित आकार देना चाहिए।
3. प्रतिवेदन में की जाने वाली सिफारिशें यथार्थता पर आधारित रखनी चाहिए।
4. ऑकड़ों के आधार पर बनाया गया प्रतिवेदन अधिक विश्वसनीय होगा।
5. समिति प्रतिवेदन तैयार करने में सार्थक उपयोगी व आधारभूत सिद्धान्तों की मदद लेनी चाहिए।
6. समिति का प्रतिवेदन सरल भाषा में हो तथा बहुत लम्बा न हो।
7. प्रतिवेदन तैयार करने के लिए एक निश्चित क्रम को अपनाया जाय।
8. समिति के प्रतिवदेन में सारांश में पूरे प्रतिवेदन की संक्षिप्त सूचना दी जाय।
9. प्रतिवेदन का मूल विवरण भूमिका से चलता हो तथा सुझाव पर जाकर समाप्त होता हो।
10. समिति को अपने प्रतिवेदन की विषय-वस्तु के समर्थन में प्रपत्रों की सूची लगानी चाहिए।
|
|||||










