लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- प्रतिवेदन लेखन में आरेख के महत्व को समझाइए।

उत्तर -

प्रतिवेदन लेखन में आरेख के महत्व
(Importance of Diagram in Report Writing)

आरेख लिखित सामग्री की सम्प्रेषणशीलता को बढ़ाते हैं जो कुछ हजारों शब्द नहीं कह सकते, उसे एकल आरेख एक ही दृष्टि में व्यक्त कर सकता है।

इसलिए इनका उपयोग लिखित विषय-सामग्री के साथ चार्टों, फोटोग्राफ आदि के रूप में किया जाता है। संगठनात्मक आरेख का उपयोग विभिन्न व्यक्तियों के बीच क्रमबद्ध सम्बन्ध को प्रकट करने के लिए होता है। नक्शों का उपयोग प्राथमिक रूप से तब किया जाता है जब भौगोलिक क्षेत्र द्वारा परिमाणात्मक सूचनाओं की तुलना करनी होती है।

आरेख प्रतिवेदन के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। आँकड़ों के वर्गीकरण एवं सारणीयन के लिए इन्हें पूरक तथा स्थानापन्न माना जाता है। इनसे प्रतिवेदन में तथ्यों को सरल, अधिक समय तक स्मरणीय तथा रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। इनसे प्रतिवेदन में दी गई सूचनाएँ बोधगम्य हो जाती है तथा तुलना करना आसान हो जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book