लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- दृश्य साधनों के गुण, दोष व प्रकार बताइये। प्रतिवेदन लिखने में इनका क्या महत्व होता है?

इस प्रश्न का उत्तर आगे दिये गये सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तरों को मिलाने से पूरा होता है।

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न- दृश्य साधनों के गुण-दोष बताइये।

उत्तर -

दृश्य साधनों के गुण-दोष
(Merits and Demerits of Visuals)

शब्द विशेष रूप से बड़ी एवं जटिल सूचनाओं के सम्प्रेषण में अस्पष्ट एवं अपूर्ण संवाहक होते हैं। कोई भी पाठक शब्दों के जाल में सांख्यिकीय समंकों को नहीं समझ सकता और न ही वह तकनीकी प्रक्रियाओं को जान सकता है। ऐसी स्थिति में दृश्य साधनों का उपयोग इसलिए किया जाता है ताकि प्रेषिती को समझने में आसानी हो।

दृश्य साधनों से निम्नलिखित लाभ होते हैं।

1. दृश्य साधनों के माध्यम से संदेश को शीघ्र समझाया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, बिक्री के ग्राफ बिक्री की प्रवृत्तियों को शीघ्रतापूर्वक बता सकते हैं।
2. दृश्य साधनों से प्रेषिती का समय व श्रम की बचत होती है। प्रेषिती द्वारा संदेश को शीघ्र समझ लेने से उसे कम समय व श्रम लगाना पड़ता है, जबकि संदेश को पढ़ने व सुनने में उसे ज्यादा समय व श्रम की आवश्यकता होती है।
3. चित्रों या दृश्य साधनों के माध्यम से दिया गया संदेश व्यक्ति को लम्बे समय तक याद रहता है। पढ़े या सुने गये संदेश को व्यक्ति जल्दी भूल सकता है, परन्तु आँखों से देखी गयी चीजें लम्बे समय तक याद रहती हैं।

सम्प्रेषण में दृश्य साधनों के दोष निम्नलिखित हैं-

1. दृश्य साधनों के उपयोग के लिए अधिक पेशेवर कौशल की आवश्यकता विशेष रूप से कार्टून तथा चित्र बनाने के लिए होती है। अतएव, कभी-कभी क्रिएटिव आर्टिस्ट को पारिश्रमिक पर लगाना होता है।
2. दृश्य साधनों से बड़ी मात्रा में श्रोताओं को साधारण विचार समझाये जा सकते हैं। परन्तु, जटिल एवं गूढ़ बातों को व्यक्त करने के लिए शाब्दिक सम्प्रेषण ज्यादा उपयुक्त होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book