लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- आप स्मार्ट लुक कॉटन साड़ीज लि. में विक्रय प्रबन्धक है। सूती साड़ियों की बिक्री में गिरावट के सम्बन्ध में एक रिपोर्ट लिखिए तथा बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ उपयोगी सुझाव दीजिए।

उत्तर -

बिक्री में गिरावट के सम्बन्ध में विक्रय प्रबन्धक की रिपोर्ट
(Sales Manager's Report on Decline of Sales)

सेवा में,
अध्यक्ष
स्मार्ट लुक कॉटन साड़ीज लि. नयागंज, कानपुर

प्रेषक,

जे. आर. वर्मा,
विक्रय प्रबन्धक

आपके 15 जून 2021 के पत्र के अनुसरण में मेरी अध्यक्षता में पाँच सदस्यों की एक समिति गठित की गई थी ताकि वह विक्रय में हो रही निरन्तर कमी के कारणों का पता लगा सके। समिति ने समस्या का विभिन्न दृष्टिकोणों से विश्लेषण किया और बिक्री में कमी के निम्नलिखित कारण बताएँ -

(i) हमारी कम्पनी की बिक्री में गत 3 वर्षों में निरन्तर कमी आती रही है परन्तु गत 4 माह में तो इसमें चिन्ताजनक कमी आई है।
(ii) हमारी कुछ प्रकार की साड़ियों बिक्री निरन्तर गिरती जा रही है। हमारे ग्राहकों के मत में हमारी साड़ियों की किस्म विश्वसनीय नहीं है।
(iii) ग्राहकों का मत है कि हमारी साड़ियों का मूल्य कुछ अधिक है। हमारे प्रतियोगी साड़ियों की किस्म हमारी साड़ियों की किस्म से अच्छी है और उनका मूल्य भी कम है।
(iv) हमारे विक्रेता ग्राहकों में पूरी रुचि नहीं ले रहे हैं। वे उन्हें न तो सभी वैरायटी दिखाते हैं और न उन्हें उनकी किस्म के बारे में स्पष्ट करते हैं। यदि कभी कोई ग्राहक कोई शिकायत लेकर आता है तो उन्हें ठीक से न तो सुना जाता है और न उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही होती है।
(v) हमारी साड़ियों की ही श्रृंखला का उत्पादन करने वाली एक नई कम्पनी बाजार में आ गई है। अधिकतर ग्राहकों का मत है कि उस कम्पनी की साड़ियों की गुणवत्ता हमारी साड़ियों से अच्छी है व उनका मूल्य भी कम है।
(vi) हमारी विज्ञापन नीति सन्तोषजनक नहीं है।
(vii) हमारे मत में हमारे वितरक एवं मध्यस्थ भी हमारी साड़ियों की बिक्री में कोई विशेष रुचि नहीं ले रहे हैं। वे प्रतियोगियों की साड़ियों की बिक्री में अधिक रुचि ले रहे हैं।

सिफारिशें -

(i) हमें साड़ियों की किस्म सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। इस उद्देश्य के लिए हमें अपने गुण नियन्त्रण विभाग पर अधिक ध्यान दिया जाय।
(ii) विक्रेताओं को अधिक विक्रय के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस उद्देश्य से उनके द्वारा की गई बिक्री पर कमीशन की योजना प्रारम्भ की जाय।
(iii) मध्यस्थों एवं वितरकों का कमीशन बढ़ाया जाय ताकि वे हमारे उत्पादों की बिक्री में अधिक रुचि लें सके।
(iv) विशेष विज्ञापन अभियान चलाया जाय। उन साड़ियों एवं क्षेत्रों पर विशेष ध्यान हो जिनकी बिक्री में अधिक कमी हो रही है।
(v) प्रतियोगियों की साड़ियों का अध्ययन किया जाना चाहिए। यदि उनमें कोई अतिरिक्त विशेषता है तो उसे अपनी साड़ियों में शामिल करने के प्रयास किये हों।
(vi) ग्राहक सन्तुष्टि हमारे सभी प्रयासों का मुख्य उद्देश्य हो। ग्राहकों की शिकायतों एवं सुझावों को प्राथमिकता दी जाय।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book